Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोडरमा : डोमचांच के युवक का बिहार के जमुई में हत्या

Koderma :  डोमचांच प्रखंड के युवक की जमुई में गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक स्कॉर्पियो चालक था. मृतक की पहचान डोमचाच निवासी धनेश्वर साव के 24 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार के रूप में किया गया है. जानकारी मुताबिक बिहार के जमुई के गरही थाना क्षेत्र इलाके में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. अपराधियों ने इस दौरान उसे तीन गोलियां मारी है. पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन से मृतक का शव बरामद कर घटना की छानबीन में जुट गई है. बता दें कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गोली जमुई जिले के पंचायत के बरमसिया जंगल में एक युवक का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद गरही थानाध्यक्ष संजीत कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से युवक का शव बरामद किया. युवक के सिर, बाएं कनपटी और चेहरे में तीन गोलियां मारी गई है. इस दौरान उसका मोबाइल फोन व पैसा बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस की माने तो अपराधियों के द्वारा हत्या की इस घटना को लूट दिखाने के लिए ऐसा किया गया है. पुलिस ने शव के पास से आधार कार्ड और उसका ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया है, जिससे उसकी शिनाख्त की गई है. इसे भी पढ़ें–मंदिर">https://lagatar.in/tejashwi-yadav-surrounded-by-wearing-slippers-in-the-temple-bjp-shared-the-video-and-wrote/">मंदिर

में चप्‍पल पहनकर जाने पर घिरे तेजस्‍वी यादव, भाजपा ने वीड‍ियो शेयर कर लिखा…

मृतक ड्राइविंग सीट पर पड़ा हुआ था- पुलिस

जमुई जिला अंतर्गत गरही थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि युवक वाहन का चालक है और उसे कुछ लोगों के द्वारा रिजर्व के तौर पर गरही थाना क्षेत्र में लाया गया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने अनुसार जिस वक्त पुलिस ने उसके शव को बरामद किया वह जेएच12एच्-3599 नंबर की स्कॉर्पियो वाहन की ड्राइविंग सीट पर पड़ा हुआ था. मोनू कुमार को जिस जगह गोली मारी गई है. ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या करने वाले लोग उसकी गाड़ी के अंदर ही बैठे हुए थे. पुलिस की मानें तो यह किसी पुरानी रंजिश या प्रतिशोध से प्रेरित घटना प्रतीत हो रही है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है तथा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी छानबीन शुरू कर दी है. घटना के बाद सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई है. घटना के बाद जमुई पुलिस छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/12-bikes-lying-unclaimed-in-the-parking-of-dhanbad-railway-station-for-years/">धनबाद

रेलवे स्टेशन की पार्किंग में वर्षों से लावारिस पड़ी हैं 12 बाइक [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही