Search

 
 
 

कोडरमा : जिप अध्यक्ष ने पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया

 
Koderma :  जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने चंदवारा प्रखंड के बेंदी पंचायत भवन के बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया. इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी और जिप सदस्य नीतू यादव भी मौजूद रहीं. अतिथियों ने कहा कि पंचायत भवन परिसर का बाउंड्री वॉल होने से भवन सुरक्षित रहेगा. जिप सदस्य नीतू यादव ने संवेदक से गुणवता पूर्ण कार्य करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अपने जिला परिषद क्षेत्र में विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है. हम जनता की हर उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर मुखिया दुलारी देवी, मुखिया प्रतिनिधि विजय भुईया, पूर्व विधायक प्रतिनिधी लक्ष्मण यादव, प्रवीण कुमार उर्फ बंटी मोदी, समाज सेवी कृष्णा सिंह, रमन यादव, सुदर्शन यादव, कपिल देव सिंह, प्रकाश गिरी, जितेंद्र यादव, दामोदर सिंह, उर्मिला देवी, सुरेश सिंह, बद्री यादव सहित अन्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लक्षद्वीप">https://lagatar.in/sc-sets-aside-kerala-high-court-order-staying-conviction-of-lakshadweep-mp-faizal/">लक्षद्वीप

के सांसद फैजल की दोषसिद्धि पर रोक लगाने का केरल उच्च न्यायालय का आदेश SC ने रद्द किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही