Search

 
 
 

कोडरमा : जिप अध्यक्ष ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

 
Koderma : सतगावां प्रखंड के बरियारडीह हटिया मैदान में सोमवार को जिला परिषद मद से लगभग 52 लाख की लागत से बने शेड व नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. मौके पर जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, बासोडीह मुखिया अनिता देवी भी मौजूद रहे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि धनंजय यादव, समाजसेवी विनोद यादव, सूरज सिंह यादव, रामबचन यादव, रंजन प्रसाद यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. सतगावां प्रखण्ड के बरियारडीह स्थित हाट मैदान में पांच शेड का निर्माण, चबूतरा निर्माण और वायर से इसकी घेराबंदी की जाएगी. साथ ही साथ मुख्य सड़क बासोडीह से राउतडीह तक नाली निर्माण कार्य का भी शिल्यान्यास किया गया. इसे भी पढ़ें : सर्वर">https://lagatar.in/registry-offices-slowed-down-due-to-server-problems-work-disrupted-across-the-state/">सर्वर

की परेशानी से सुस्त हुई रजिस्ट्री कार्यालयों की रफ्तार, पूरे राज्य में बाधित रहा काम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही