Search

 
 
 

कोडरमा की 2 खबरें : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, एबीवीपी का अभ्यास सत्र शुरू

 
Koderma : सतगावां थाना क्षेत्र के कोठियार नदी से शनिवार को वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक महिंद्रा ट्रैक्टर को जब्त किया. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर को वन प्रक्षेत्र कार्यालय सतगावां में रखा गया है. इस बाबत रेंजर रविंद्र कुमार ने बताया कि हदहदवा नदी से बालू लदा एक महिंद्रा ट्रैक्टर जंगल की ओर जा रहा था. जांच पड़ताल के बाद इसे पकड़ा गया और उसे जब्त कर लिया गया. इस अभियान में रेंजर रविंद्र कुमार, प्रभारी वनपाल देव, नारायण दास, वनरक्षी राजेश कुमार यादव, प्रवीण कुमार और अजीत जायसवाल शामिल थे. इसे भी पढ़ें :कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-chief-minister-started-birsa-yojana-online-including-3-news/">कोडरमा

: मुख्यमंत्री ने बिरसा योजना का ऑनलाइन की शुरूआत समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

एबीवीपी का तीन दिवसीय अभ्यास सत्र शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/22rc_m_301_22072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Koderma : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गिरिडीह विभाग का तीन दिवसीय अभ्यास सत्र बीआर इंटरनेशनल स्कूल चाराडीह में शुरू हो गया. एबीवीपी झारखंड प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर ओम प्रकाश राय, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्ण त्रिवेदी और विभाग सह संयोजक वीरेंद्र कराटे ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर इसकी शुरूआत की. मौके पर प्रांत संगठन मंत्री राजीव रंजन ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित के लिए कार्य करता आ रहा है. अपने स्थापना काल से ही संगठन ने छात्रहित और राष्ट्रहित से जुड़े प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया और देशव्यापी आंदोलनों का नेतृत्व किया. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-preparing-to-take-sanjeev-singh-to-ranchi-rims-hospital-management-kept-silence/">धनबाद

: संजीव सिंह को रांची रिम्स ले जाने की तैयारी, अस्पताल प्रबंधन ने चुप्पी साधी

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर विभाग संगठन मंत्री बबन बैठा, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रमुख आशीष सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार, कोडरमा जिला संयोजक मिथिलेश कुमार, नगर सफ़स प्रमुख आकाश कुमार समेत एबीवीपी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही