Search

 
 
 

जल शक्ति अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम के लिए कोडरमा की पूजा और पार्वती देवी होंगी सम्मानित

 
कोडरमा जिला के लिए गौरव भरा क्षण : डीसी  Koderma : केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल में उतराने को लेकर जिला प्रशासन कोडरमा कटिबद्ध है. झारखंड सरकार के द्वारा शुरू की गयी नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, बिरसा आम बागवानी योजना, कृषि विभाग के भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाएं एवं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत कई योजनाओं का चयन कर जल संरक्षण की दिशा में जिले में कार्य किया जा रहा है. इतना ही नहीं जल शक्ति मंत्रालय पेयजल  एवं स्वच्छता विभाग तथा जल संसाधन विभाग की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है. नतीजतन जल शक्ति मंत्रालय पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा जल संसाधन विभाग नई दिल्ली द्वारा आयोजित 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच था रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने के लिए 5 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया जाना था. उक्त संदर्भ में कोडरमा जिला से कुल चार श्रेणी में 4 प्रतिभागियों को नामित किया गया था. जिसमें से जल शक्ति अभियान के तहत कैच था रैन में जरगा पंचायत के कंझाटांड को एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त ग्राम में मरकच्चो के आर्कोसा पुनर्वास ग्राम को चयनित किया गया. 3 एवं 4 मार्च 2023 को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आर्कोसा के पूजा देवी को एवं कोडरमा प्रखंड के जरगा पंचायत के पार्वती देवी को सम्मानित किया जाएगा. डीसी आदित्य रंजन ने कहा यह झारखंड राज्य एवं कोडरमा जिला के लिए गौरव की बात है. कोडरमा जिला प्रशासन की टीम के सहयोग से कोडरमा जिला हर क्षेत्र में बेहतर करते आगे बढ़ रहा है. इसे भी पढ़ें :  जेजेएमपी">https://lagatar.in/jjmp-militants-killed-ajsu-leader-cum-contractor-manoj-munda-for-levy-two-arrested/">जेजेएमपी

 उग्रवादियों ने लेवी के लिए की थी आजसू नेता सह ठेकेदार मनोज मुंडा की हत्या, दो गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही