Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट नहीं खेलेंगे कोहली

Advertisement
Advertisement
Sports Desk: भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैच से हट गए हैं. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी. बीसीसीआई ने साथ ही प्रशंसकों और मीडिया से अपील की कि वे इस स्टार क्रिकेटर के ब्रेक लेने के कारणों पर अटकलें लगाना बंद करें. पांच मैच की श्रृंखला हैदराबाद में 25 जनवरी से शुरू होगी. बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बयान में कहा, ‘‘विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के शुरुआती दो टेस्ट से उन्हें हटाने का आग्रह किया है.’’ बीसीसीआई ने साथ ही कहा कि कोहली ने हटने के अपने फैसले के बारे में कप्तान रोहित शर्मा और टीम प्रबंधन से भी बात की है. इसे पढ़ें- शिबू">https://lagatar.in/shibu-sorens-petition-rejected-by-delhi-high-court-cbi-can-start-investigation-into-disproportionate-assets/">शिबू

सोरेन की याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज, CBI शुरू कर सकती है आय से अधिक संपत्ति की जांच
जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘विराट ने कप्तान रोहित शर्मा, टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं से बात की है और जोर देते हुए कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा उनकी शीर्ष प्राथमिकता है लेकिन कुछ निजी स्थितियों में उनकी मौजूदगी की जरूरत है.’’ बीसीसीआई जल्द ही उनके विकल्प की घोषणा करेगा. इसे भी पढ़ें- सियावर">https://lagatar.in/pm-modi-addressed-with-the-slogan-of-jai-siyawar-ramchandra/">सियावर

रामचंद्र की जय के उद्घोष के साथ पीएम मोदी का संबोधन, कहा-राम आग नहीं ऊर्जा हैं, विवाद नहीं समाधान हैं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही