Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोकर सब्जी मार्केट तैयार : न फुटपाथ दुकानों की शिफ्टिंग, न जाम से निजात, पार्किंग भी नहीं

Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची नगर निगम की ओर से कोकर में डिस्टिलरी पुल के पास नया सब्जी मार्केट बनकर तैयार है. दो माह से फुटपाथ दुकानों को यहां शिफ्ट करने का प्रयास चल रहा है. लेकिन मार्केट में अभी तक दुकानदारों को न तो शिफ्ट किया जा सका है, न ही वहां पार्किंग की व्यवस्था की जा सकी है. दूसरी ओर लालपुर से डिस्टलरी तक सड़क के दोनों ओर सब्जी दुकान लगने के कारण हर दिन जाम लगना आम बात हो गई है. वर्षों से यहां सड़क किनारे सब्ज बेचनेवालों को स्थायी जगह देने के लिए ही नया सब्जी मार्केट बनाया गया है, ताकि इस सड़क से गुजरनेवालों को जाम से मुक्ति मिल सके. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/whatsapp-image-2023_03_01-at-18.31.20_912-1.jpg"

alt="" width="1600" height="900" />

दो हजार दुकानदार, मार्केट में फिलहाल 105 दुकानों की ही जगह

नवनिर्मित सब्जी मार्केट में फिलहाल कुल 105 दुकानों की जगह बनी हुई है. वहीं मार्केट की छत पर भी विक्रेताओं को जगह दी जानी है. निगम से मिली जानकारी के अनुसार 120 सब्जी दुकानदारों की सूची तैयार कर ली गई है. वहीं मांस- मछली विक्रेताओं की ओर से 111 आवेदन निगम को दिये गये हैं. दूसरी ओर सब्जी दुकानदारों के अनुसार यहां कुल 2000 दुकानदार फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाते हैं, लेकिन फिलहाल कुछ लोगों को ही यहां जगह मिल पाएगीं. उनका कहना है कि सभी 2000 विक्रेताओं को एक साथ शिफ्ट किया जायेगा, तभी वे लोग वहां जायेंगे. एक दुकानदार ने कहा कि वह पिछले 20 वर्षों से सड़क किनारे सब्जी बेच रहा है. हटाये जाने पर वह कहां जायेगा.

पार्किग की कोई व्यवस्था नहीं

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए निगम द्वारा यहां सब्जी मार्केट बनाया गया है. लेकिन वहां पार्किग की व्यवस्था नहीं की गई है. लोगों को सड़क पर ही अपने वाहनों को लगाना पड़ेगा, जिससे जाम की समस्या वैसे ही रह जाएगी. मिली जानकारी के अनुसार मार्केट में विक्रेताओं को शिफ्ट करने के बाद रोड किनारे खाली हुई जगह पर पार्किग बनाने कि तैयारी की जायेगी. इसे भी पढ़ें – फर्जी">https://lagatar.in/fake-ib-officer-spilled-many-secrets-in-front-of-palamu-police/">फर्जी

आईबी अधिकारी ने पलामू पुलिस के सामने उगले कई राज 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही