Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : ओवरलोड होने से देव नदी पुलिया के पास ऑटो पलटा, 4 सवार घायल

Advertisement
Advertisement
Simdega/Kolebira : कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलेबिरा गुमला मुख्य पथ के पास देवनदी पुलिया के समीप ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए. सभी घायल कोलेबिरा साप्ताहिक हाट जा रहे थे. इसी बीच हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, ऑटो नंबर जेएच 01 एबी 3385 से सवार होकर कोलेबिरा प्रखंड के जामटोली गांव से ग्रामीण कोलेबिरा सप्ताहिक हाट जा रहे थे. जैसे ही ऑटो देव नदी पुलिया के समीप पहुंचा तो ऑटो ओवरलोड होने की वजह से चालक ने नियंत्रण खो दिया. जिससे ऑटो सड़क के किनारे पलट गया. इसे भी पढ़ें -पी">https://lagatar.in/p-chidambaram-lashed-out-at-himanta-vishwa-sharma-said-it-would-be-better-if-cm-of-assam-does-not-interfere-in-manipur/">पी

चिदंबरम हिमंत विश्व शर्मा पर बरसे, कहा, अच्छा होगा कि असम के CM मणिपुर में दखल न दें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में हुआ इलाज

ऑटो में सवार 70 वर्षीय रुदो देवी, 30 वर्षीय संतोष सिंह, 30 वर्षीय सोमारू नायक और 5 वर्षीय प्रतिमा कुमारी घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंची. पुलिस सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा लेकर आयी. जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने सभी घायलों का प्राथमिक इलाज किया. वहीं गंभीर रूप से घायल रूदो देवी व संतोष सिंह को बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल सिमडेगा रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया. इस बारे प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऑटो में चालक ने सवारी के साथ भारी मात्रा में सामान लो कर रखे थे. जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-has-enough-evidence-prosecute-birsa-munda-jail-chief-hamid-akhtar/">रांची

: बिरसा मुंडा जेल प्रमुख हामिद अख्तर पर केस चलाने के लिए ईडी के पास हैं पर्याप्त सबूत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही