Search

कोलेबिरा : भाजपा ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला, की नारेबाजी

Kolebira : भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल ने बुधवार को कोलेबिरा के रणबहादुर सिंह चौक पर सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. रांची में सचिवालय घेराव के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओ पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज का विरोध किया. विरोध में काला दिवस मनाया. इस मौके पर अशोक इंदवार ने कहा कि झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल है. अपनी नाकामी को छुपाने के लिए लोकतांत्रिक ढंग से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की गई, जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है. आने वाले चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देते हुए इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ने का काम करेगी. इस अवसर पर भाजपा मंडल सांसद प्रतिनिधि चिंतामनी कुमार, विभागीय सांसद प्रतिनिधि रणधीर कुमार, जिला मंत्री दिलेश्वर सिंह, महामंत्री रुपधर सिंह, लाली मिंज, भोला साहु, बालेश्वर सिंह, मंडल संयोजक गौरी प्रसाद सिंह, जनेश्वर बिरहोर, कृष्णा दास, लक्ष्मण शर्मा, भोला साहू, विनोद सिंह, रामनारायण प्रधान, सुरेश सिंह, बनु सिंह आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/fir-on-41-leaders-workers-of-bjp-in-the-nuisance-case-in-secretariat-gherao-program/">सचिवालय

घेराव कार्यक्रम में उपद्रव मामले में भाजपा के 41 नेताओं कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp