Search

 
 
 

कोलेबिरा : पेड़ से टकराई कार, दो मह‍िलाएं घायल, बाल-बाल बचा नवजात

 
Simdega : स‍िमडेगा के कोलेबिरा थाना क्षेत्र के टूटीकेल स्कूल मोड़ के समीप एक कार पेड़ से टकरा गई. हादसे में 2 महिलाएं घायल हो गई, वहीं एक नवजात बाल-बाल बच गया. बताया जा रहा है कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बरसलोया निवासी बिहाशन‍ि देवी अपनी बेटी रंजीता को दिखाने के लिए मारुति 800 कार जिसका गाड़ी नंबर 0R-14-H 3101 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा ला रहे थे. रंजीता का कुछ द‍िन पहले ही प्रसव हुआ था. लचरागढ़ कोलेबिरा मुख्य पथ स्थित टूटीकेल स्कूल के समीप तीखा मोड़ होने के कारण चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार दो महिलाएं घायल हो गई. वहीं इस दुर्घटना में नवजात शिशु बाल- बाल बच गया. स्‍थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों मह‍िलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक इलाज किया गया. वहीं दुर्घटना की जानकारी मिलने पर कोलेबिरा पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : भारत-">https://lagatar.in/india-sri-lanka-odi-virat-kohli-starts-the-year-with-a-century/">भारत-

श्रीलंका वन डे : विराट कोहली ने शतक के साथ की साल की शुरुआत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही