Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : 30 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम किट का वितरण

Simdega/Kolebira : कोलेबिरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में शनिवार को 30 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम अंग का वितरण किया गया. इस कार्यक्रम में बीडीओ, सीओ एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग, प्रमुख दुतमी हेमरोम, उप प्रमुख सुनीता देवी, कोलेबिरा मुखिया अंजना लकड़ा, विधायक प्रतिनिधि श्यामलाल प्रसाद, नेलसन मौजूद थे. सरकार के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम को लोगों ने सराहा. वहीं कृत्रिम अंग पाने वाले लोगों के चेहरे पर खुशी देखी गई. इस आयोजन में ALIMCO द्वारा प्रतिनियुक्त टीम के सदस्यों ने भी अपना सराहनीय योगदान दिया. बता दें कि 6 मार्च को भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के द्वारा कोलेबिरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में एक कैंप लगाया गया था. कैंप में प्रखंड के वैसे दिव्यांग जिनको कृत्रिम अंग की आवश्यकता थी, उनके अंग का माप लिया गया था. एक महीने के अंदर ही सभी दिव्यांगों को भारत सरकार की ओर से कृत्रिम अंग प्रदान किया गया. [caption id="attachment_596549" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_01-at-17.15.09_426.jpg"

alt="कोलेबिरा : 30 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम किट का वितरण " width="1280" height="720" /> कोलेबिरा : 30 दिव्यांगों के बीच कृत्रिम किट का वितरण[/caption] इसे भी पढ़ें : शादी">https://lagatar.in/it-was-expensive-to-pose-for-the-wedding-the-gun-burst-in-the-brides-hand-watch-the-video/">शादी

के स्टेज पर पोज देना पड़ा महंगा, दुल्हन के हाथ में फटा गन, देखें डरावनी घटना का वीडियो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही