Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : वन विभाग को मिली सफलता, हल्दीबेड़ा से लकड़ी का 30 बोटा जब्त

Simdega : कोलेबिरा वन क्षेत्र के अंर्तगत वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है. वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए जंगल में छुपा कर रखे हुए लकड़ी के 30 पीस साल का बोटा जब्त किया. घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के सक्रिय होने का मामला उजागर हुआ है. इस संबंध में वनपाल हेमंत कुमार ने बताया कि कोलेबिरा वन विभाग टीम के द्वारा जंगल में गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि कोलेबिरा वन क्षेत्र के डोमटोली हल्दीबेड़ा के जंगल में तस्करों ने अवैध रूप से साल लकड़ी का बोटा छुपाया हुआ है. इसे भी पढ़ें– सालखन">https://lagatar.in/salkhan-should-go-to-odisha-and-do-politics-tribals-and-jains-have-been-worshiping-together-in-parasnath-for-centuries-minister-jagarnath-mahato/">सालखन

ओड़िशा जाकर राजनीति करें, पारसनाथ में आदिवासी व जैनी सदियों से मिलजुलकर पूजा करते आए हैं : मंत्री जगरनाथ महतो
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/llll-3.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डेढ़ लाख मूल्य की लकड़ी बरामद

सूचना पर वन क्षेत्र पदाधिकारी राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में छापेमारी की गई जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपए मूल्य की लकड़ी बरामद की गई. लकड़ी को वन विभाग कार्यालय परिसर में लाया गया. कार्रवाई करने में मुख्य रूप से वन उप परिसर पदाधिकारी नीतीश कुमार, सत्येन्द्र बड़ाईक आदि शामिल थे. मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी ने कहा गश्ती अभियान लगातार जारी रहेगा. वही अवैध कार्य में लिप्त व्यक्ति के ऊपर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी. इसे भी पढ़ें–जारी">https://lagatar.in/boycott-of-lawyers-will-continue-or-advocates-will-work-from-wednesday-know-what-will-happen-in-council-meeting/">जारी

रहेगा वकीलों का कार्य बहिष्कार या बुधवार से काम करेंगे अधिवक्ता, जानिए काउंसिल की बैठक में क्या होगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही