Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा विधायक ने सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन, कहा- विकास करना हमारा लक्ष्य

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत ऐडेगा में विधायक मद से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि मेरा और मेरी पार्टी कांग्रेस का लक्ष्य क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है. लोगों के संवैधानिक अधिकार एवं यहां की जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना उनका मुख्य लक्ष्य है. कुछ पार्टियां अभी हमारे विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ भ्रम फैला रही है. जैसे कि वनाधिकार कानून जैसी कोई कानून चीजें नहीं है. लोगों को वनपट्टा नहीं मिलेगा .लेकिन उन्हें पता होना चाहिए मैं विधायक होने से पहले भी वनाधिकार कानून के तहत पट्टा दिलाने के लिए सहयोग किया हूं. कुछ पट्टा पिछले वर्ष ही जलडेगा प्रखंड में दी गई है और हाल ही में सभी प्रखंडों में वनाधिकार पट्टा भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें:बिहारः">https://lagatar.in/bihar-7-year-old-child-killed-in-harsh-firing/">बिहारः

हर्ष फायरिंग में 7 साल के मासूम की मौत

कांग्रेस सभी समुदाय की पार्टी- नमन विक्सल कोंगाड़ी

वन पट्टा मिलने के बाद उन छोटी मोटी पार्टियों जो कि लोगों को गुमराह करने का काम करती हैं उनके मुंह में जोरदार तमाचा होगा. विधायक ने आरोप लगाया कि पूरे देश मैं भारतीय जनता पार्टी नफरत फैला रही है. सभी सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है. विपक्ष और लोगों के बोलने का अधिकार को दबा रही है. कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसने संविधान की रक्षा कर सभी लोगों को समान रूप से बोलने जीने का अधिकार दिया है. हमारी कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म या समुदाय के लोगों का समान रूप से विकास चाहती है. आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा अपनी बी टीम के लोगों को क्षेत्र में भेज कर भोली भाली जनता की एकजुटता को तोड़ रही है. कांग्रेस विधायक ने दावा किया कि जनता 2024 में बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर जवाब देगी. आपलोग एकजुटता बनाए रखें और कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करें. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/vvv-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-do-not-vacate-the-land-without-compensation-memorandum-submitted-to-the-land-acquisition-officer/">धनबाद

: बगैर मुआवजा जमीन खाली न कराएं, भू-अर्जन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर ज़िला विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, कोलेबिरा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, उपाध्यक्ष अनिल समद ,जलडेगा प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़ियां, जलडेगा प्रखंड विधायक प्रतिनिधि अर्जुन होरो, टकरमा पेरिस चेयरमैन जे पी गुड़िया, पास्टोरेट चेयरमैन मुकुट बागे, मऩहरपुर चेयरमैन जी समद और ऐडगा पंचायत के लोग उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही