Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : विधायक ने किया सड़क का उद्घाटन

Simdega : कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के बोलवा प्रखंड में आरईओ विभाग द्वारा किए गए रेंगरबहार से पिड़ियापोंछ तक सड़क का उद्घाटन कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया. विधायक ने कहा कि इस क्षेत्र में सड़क की स्थिति अति दयनीय हो गई थी, जिससे आमजन को आने-जाने में असुविधा हो रही थी. इस क्षेत्र के लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने सड़क बनवाने का आग्रह किया था. लोगों की असुविधा को देखते हुए विभागीय मंत्री से बात कर सड़क को पास करवाया. आज यह सड़क बनकर तैयार है. जिसका उद्घाटन करने का मौका मिला. आगे कहा कि महागठबंधन सरकार जन उपयोगी योजना लाकर जनता को लाभ देने का कार्य कर रही है. पिछले कई सालों में बहुत सारे पुल, सड़क, शौचालय, स्कूल भवन आदि विभाग एवं अपने विधायक मद से कराने का काम किया है. अभी कई सड़कों एवं पुलिया की निविदा हुई है, बहुत जल्दी काम भी शुरू हो जाएगा. आपलोगों का प्यार, स्नेह और साथ रहा तो आगे भी कई कार्य होंगे. कार्यक्रम में जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, अमृत मिंज, पंचायत अध्यक्ष रोशन, पंचायत के कांग्रेस पदाधिकारी, आरईओ के सहायक अभियंता बलराम पांडेय, संवेदक आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-dr-zishan-of-hazaribagh-honored-with-icon-award-in-mumbai/">गौरव

के पल : हजारीबाग के डॉ. जिशान मुंबई में आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही