Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : बन रहे इंडोर स्टेडियम का विधायक ने किया निरीक्षण, घटिया स्तर के निर्माण का आरोप

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने स्थानीय लोगों के शिकायत पर बन रहे इंडोर स्टेडियम का निरीक्षण किया. जांच के क्रम में विधायक ने भारी अनियमितता पायी. लोगों का कहना है कि ठेकेदार और इंजीनियर की मिलीभगत से घटिया स्तर का निर्माण हो रहा है. भवन में अभी से ही थोड़ी बहुत बारिश में ही पानी सीपेज हो रहा है. छत में जो एंगल लगाया गया है, वह भी बैंड हुआ पड़ा है. बहुत घटिया स्तर का लोहे का प्रयोग किया गया है. फर्श सोलिंग में बालू का उपयोग नहीं हो रहा है. मिट्टी मिला बालू का उपयोग हो रहा है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-getting-c-grade-from-naac-kolhan-university-objected-to-17-points/">जमशेदपुर

: नैक से सी ग्रेड मिलने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय ने 17 बिंदुओं पर जताई आपत्ति

जनता के पैसों का बंदरबांट- नमन विक्सल कोंगाड़ी

विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि यह सरकार के पैसों का दुरुपयोग है. पदाधिकारी, इंजीनियर और ठेकेदारों की मिलीभगत से जनता के पैसों का बंदरबांट किया जा रहा है. इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. इसकी उच्चस्तरीय जांच कराएंगे. इस तरह के निर्माण कार्य जनता के लिए उपयुक्त नहीं है. आने वालों दिनों में इनडोर स्टेडियम कभी भी गिर सकता है, जबकि अभी ही इतनी हल्की बारिश में पानी सीपेज हो रहा है. इसको बहुत जल्द शिकायत कर दुरुस्त कराया जाएगा और इसे सही बनवाया जायेगा. वहीं कोलेबिरा प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड विधायक प्रतिनिधि सुलभ नेल्सन डुंगडुंग ने कहा कि इस तरह की अनियमितता कोलेबिरा प्रखंड में होने नहीं देंगे. सभी विभाग चेत जाएं. जांच के दौरान जिला विधायक प्रतिनिधि समी आलम, प्रखंड प्रतिनिधि श्यामलाल प्रसाद, बीस सूत्री सदस्य सुरेश द्विवेदी, पसंस फुल केरिया, डांग क्लेमेंट टेटे, अमृत डुंगडुंग, जमीर हसन मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : सोशल">https://lagatar.in/video-war-on-social-media-ham-adani-ke-hain-koun-of-congres-in-response-bjps-congress-files/">सोशल

मीडिया पर वीडियो वॉर, कांग्रेस के हम अदानी के हैं कौन… के जवाब में भाजपा की कांग्रेस फाइल्स
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही