Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सड़क निर्माण कार्य का कोलेबिरा विधायक ने किया शिलान्यास

Simdega : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2.7 कि.मी सड़क का निर्माण होना है. गुरुवार को इस सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कोलेबोरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने किया. इस सड़क का निर्माण ठेठईटांगर प्रखंड के पाईकपारा पंचायत के फागूटोली में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत होगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सड़क बनने से लोगों को काफी लाभ होगा. सड़क निर्माण की मांग बहुत पुरानी थी. अब जाकर यह पूरी होने जा रही है. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्या से मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही इस सड़क की अनुसंशा की. उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र की और भी कई सड़कें हैं, जिसे दुरुस्त कराया जायेगा. साथ ही नई सड़कें भी बनाई जाएगी. अब झारखंड का विकास तेज गति से हो रहा है. उन्होंने कहा कि सड़क विकास का पैमाना होता है. इस सड़क के बन जाने से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-100-children-ill-after-eating-secretly-at-bhokta-mela-in-karmatand-there-was-hue-and-cry/">धनबाद

: करमाटांड़ में भोक्ता मेला में गुपचुप खाने से 100 लोग बीमार, मची चीख-पुकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही