Search

खड़िया जनजाति और चीक बड़ाईक समुदाय की समस्याओं को लेकर कोलेबिरा विधायक ने उठाई आवाज

Simdega : कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी क्षेत्र की और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को लेकर लगातार सदन में आवाज उठा रहे हैं. मंगलवार को कोंगाड़ी ने सदन में खड़िया समुदाय और चीक बड़ाईक समुदाय के अधिकारों और समस्याओं को लेकर आवाज उठाई. कोंगाड़ी ने कहा कि खड़िया समुदाय के समक्ष समस्या है कि वह राजधानी रांची में अपना घर बनाने के लिए CNT act 1908 की धारा 46 (1) (ख) (क) में किए गए प्रावधान के तहत जमीन नहीं खरीद पा रहे हैं. उन्होंने CNT act 1908 के निर्माण के समय का ही थाना क्षेत्र को बहाल करने की मांग रखी. साथ ही चीक बड़ाईक के जाति प्रमाण पत्र बनने की समस्या को लेकर भी सदन में आवाज उठाई. उन्होंने कहा कि खतियान में चीक बड़ाईक तथा धर्म को देखकर उनके प्रमाण पत्र को जांचा जा रहा है कि कहीं ये ईसाई धर्म को तो नहीं मान रहे हैं. उसको देखकर धर्म के आधार पर अनुशंसा की जा रही है, यह गलत है. उन्होंने इसमें पैसा लेकर अनुशंसा करने की शिकायत आने की बात कही. उन्होंने इस मामले को संज्ञान में लेने की मांग की है. इस मामले को मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी सही बताया है. इसे भी पढ़ें : बजट">https://lagatar.in/budget-session-manish-jaiswal-tore-his-kurta-after-reaching-vail-said-is-it-a-crime-to-be-a-hindu-in-this-state/">बजट

सत्र : वेल में पहुंचकर मनीष जायसवाल ने फाड़ा कुर्ता, कहा – क्या इस राज्य में हिंदू होना अपराध है?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp