Search

कोलेबिरा : ईस्टर संडे के अवसर पर गिरजा घरों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन

Kolebira : लचरागढ़ में ईस्टर संडे के अवसर पर गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा का आयोजन कर लचरागढ़ में ईस्टर संडे का पर्व मनाया गया. इस अवसर पर विभिन्न गिरजाघरों में विशेष मिस्सा पूजा की गई. लचरागढ़ आरसी मिशन चर्च में मुख्य अनुष्ठादाता फादर एरिक जोसेफ कुल्लू के नेतृत्व में मिस्सा बलिदान चढ़ाया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु यीशु के आगमन काल को हम याद करें. उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु हमारे पथ प्रदर्शक हैं. प्रभु यीशु ने विश्ववासियों की सेवा के लिए धरती पर आए विश्वासी प्रभु यीशु की प्रार्थना में लीन रहे. उनकी आराधना करें और जीवन बेहतर बनाने के लिए परोपकार और दया की भावना से जीवन को आगे ले जाएं. इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विश्वासियों ने रात्रि जागरण कर प्रभु यीशु की स्तुति की तथा प्रभु यीशु के आगमन काल को याद किया. कोयर दल के द्वारा गीत प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में फादर डीन एरिक जोसेफ कुल्लू के साथ फादर अलेक्सियुस क्लेमेंट, फादर पीटर बरला, फादर मरियानुस ने मिस्सा बलिदान चढाने में सहयोग किया. इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में अलबिनुस शिलानंद बागे, निकोलस होबो, त्यफिल डांग के अलावा अन्य लोगों की अहम भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : राशिद">https://lagatar.in/rinku-singhs-innings-overshadowed-rashid-khans-hat-trick-this-is-how-kolkata-won/">राशिद

खान की हैट्रिक पर फिरा पानी, रिंकू सिंह बने हीरो, आखिरी ओवर में कोलकाता को ऐसे जिताया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp