Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा थानेदार ने स्कूली बच्चों को मानव तस्करी, साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक

Simdega / Kolebira : कोलेबिरा थानेदार प्रभात कुमार ने लचरागढ़ के संत वियनी हाई स्कूल के सभी विद्यार्थियों को सोमवार को मानव तस्करी, साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा एवं नशाखोरी के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि तस्कर बच्चों को बहला-फुसलाकर शहर से बाहर ले जाते हैं और बेच देते हैं. ऐसे लोगों से दूर रहें, उनके बहकावे में न आएं. साइबर क्राइम को लेकर कहा कि आजकल साइबर फ्रॉड बहुत बढ़ गया है, छोटी से गलती से लोगों के अकाउंट से रुपया गायब हो जा रहे हैं, इसलिए अनजान कॉल से दूर रहें. अनजान व्यक्ति से अपना डिटेल शेयर न करें. सड़क सुरक्षा को लेकर कहा कि वाहन चलाते वक्त यातायात नियम का पालन जरूर करें. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन न चलाएं. सीट बेल्ट जरूर लगाएं और वाहनों के कागजात दुरुस्त रखें. बच्चों को शराब और नशे के सामान से दूर रहने की नसीहत दी. साथ ही कहा कि अपनों को भी इसका सेवन करने से रोकें. [caption id="attachment_567338" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/27rc_m_161_27022023_1.jpg"

alt="कोलेबिरा थानेदार ने स्कूली बच्चों को मानव तस्करी, साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक" width="1599" height="899" /> कोलेबिरा थानेदार ने स्कूली बच्चों को मानव तस्करी, साइबर क्राइम को लेकर किया जागरूक[/caption] इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-assembly-by-election-about-68-percent-voting-till-5-pm/">रामगढ़

विधानसभा उपचुनावः शाम 5 बजे तक 67.98 प्रतिशत वोटिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही