Simdega : बुधवार को कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं और अनियमितता को लेकर विभाग के पदाधिकारियों, संवेदकों और क्षेत्र के सभी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रखण्डों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पेयजल की घोर समस्या से विधायक को अवगत कराया. कहा कि जो केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजना हर घर नल जल योजना में घोर अनियमितता बरती जा रही है. जिस चापाकल में पानी की कमी है उसमें भी जलमीनार लगा दिया गया है. जहां बोरिंग किया गया परन्तु पानी निकला ही नहीं और जलमीनार लगा दिया गया है,. कहीं कहीं पाइप लीकेज हो रहा है. कहीं चापाकल खराब है तो कहीं जलमीनार. इसे भी पढ़ें :चतरा">https://lagatar.in/chatra-955-bottles-of-illicit-liquor-seized-from-postal-parcel-vehicle-driver-handler-absconding/">चतरा
: डाक पार्सल वाहन से 955 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक-खलासी फरार
: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे विस्थापित
: डाक पार्सल वाहन से 955 बोतल अवैध शराब जब्त, चालक-खलासी फरार
गर्मी में जनता पानी के लिए बेहाल
वहीं विधायक ने कहा कि इस गर्मी में जनता पानी के लिए बेहाल है. इस संबंध में संबंधित विभाग कोई एक्शन नहीं ले रही है. आरोप लगाया गया कि विभाग के पदाधिकारी बेलगाम हो गया हैं. सरकार को बदनाम करने का खेल खेल रहे हैं, जो बर्दाश्त के बाहर है. अनियमितता का ये हाल है कि घटिया स्तर का सामग्री का उपयोग किया जा रहा है. मैं बताना चाहूंगा कि हमारी सरकार ने गर्मी आने से पहले अक्टूबर माह में पैसा मुहैया कराने का कार्य किया, किन्तु सिमडेगा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का कारनामा देखिए अभी तक काम आधा अधूरा है. इससे स्पष्ट है कि ये पदाधिकारी सरकार को बदनाम करने केलिए कार्य किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-displaced-lashed-out-against-dvc-management/">हजारीबाग: डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर बरसे विस्थापित
Leave a Comment