Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलेबिरा : कार दुर्घटना में पत्नी की मौत, पति और दो बच्चे घायल

सिमडेगा/कोलेबिरा। कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर कोलेबिरा के लरबा गांव के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई. हादसे में पति समेत दो बच्चे हुए घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार रांची से एक दंपती अपने दो बच्चों के साथ कार नंबर सीजी 13सी 8423 से संबलपुर उड़ीसा जा रहे थे. जैसे ही सभी शनिवार शाम 4:00 बजे के आसपास कोलेबिरा प्रखंड के लरबा गांव के समीप पहुंचे. कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/suspicious-death-of-undertrial-prisoner-of-latehar-mandal-jail/">लातेहार

जेल के विचाराधीन बंदी की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने कहा- पुलिस की पिटाई से मरा
कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण कार चालक 40 वर्षीय विजय कुमार साहू, 35 वर्षीय सरिता साहू, 13 वर्षीय अयान साहू एवं 8 वर्षीय अहान साहू घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंचाया गया. जहां पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर केके शर्मा ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया. इलाज के दौरान ही गंभीर रूप से घायल सरिता साहू की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर कोलेबिरा पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/06rc_m_193_06052023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="576" /> इसे भी पढ़ें : IAS">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-suspended-notification-issued/">IAS

छवि रंजन सस्पेंड, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही