Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान : गवर्नर सहित तीन डीसी को पत्र लिख कर बहाली प्रक्रिया की दी गयी थी जानकारी, पर सोया रहा प्रशासन

Advertisement
Advertisement
Ranchi  :  कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट यानी अलग कोल्हान देश के नाम पर फर्जी शिक्षक और सुरक्षा बल की बहाली प्रक्रिया की जानकारी स्थानीय प्रशासन को भी थी. इसके बावजूद सरकार या प्रशासन के स्तर पर कोई कदम नहीं उठाया गया. नियुक्ति प्रक्रिया की जानकारी स्वयं कोल्हान गवर्नमेंट ईस्टेट के नाम पर फर्जी बहाली से संबंधित विज्ञापन देने वाले चम्पाय चंद्रशेखर डांगिल और आनंद चातर ने नवंबर 2021 को दी थी. उन्होंने यह जानकारी गवर्नर सहित प्रमंडलीय और स्थानीय प्रशासन को पत्र लिख कर दी थी.

पत्र की कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी थी

गवर्नर से इन्होंने मांग की थी कि नियुक्ति शिविर में किसी तरह का कोई रुकावट पैदा नहीं हो. पत्र की कॉपी इन्होंने कोल्हान प्रमंडल के कमिश्नर, चाईबासा डीसी, जमशेदपुर डीसी, सरायकेला-खरसांवा डीसी, चाईबासा एसपी, तीनों ही जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी को दी थी. इसके बावजूद फर्जी बहाली रोकने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. बीते दिनों लगे शिविर को रोकने के लिए जब पुलिस पहुंची, तो स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसात्मक झड़प हुई. जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गये थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/kol13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />  

क्या लिखा था पत्र में

18 नवंबर 2021 को राज्यपाल के नाम लिखे पत्र में चम्पाय चंद्रशेखर डांगिल ने लिखा था कि विलकिंसन रूल 1837 के मुंडा मानकी स्वशासन विधि व्यवस्था और संविधान के अनुच्छेद 13(3), 28, 29 और 350 (क) के तहत हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के स्थायी शिक्षक – शिक्षिकाओं की नियुक्ति कोल्हान गवर्नमेंट इस्टेट क्षेत्र के सभी प्राथमिक विद्यालय से लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय में की जा रही है. दैनिक पाठ्यक्रमों में प्रत्येक विद्यालय में एक-एक स्थायी शिक्षकों को पदस्थापित किया जा रहा है. इसकी सूचना महामहिम को दी जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/kll12.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

आनंद चातर ने राज्यपाल से किया था अनुरोध

वहीं आनंद चातर ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था कि हो भाषा वारंग क्षिति लिपि शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा सुरक्षा बलों को कोल्हान क्षेत्र के सभी मौजा इलाका पीड़ो में शिविर लगाकर नियुक्ति पत्र दिया जाना है. यह शिविर 20-21 नवंबर को सभी पीड़ों में लगाया जायेगा. इसमें उन युवा-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिया जायेगा, जिन्होंने 14 मार्च से 30 सितम्बर 2021 तक नियुक्ति हेतु आवेदन दिया था. हो भाषा वारंग क्षिति लिपि के सभी आदिवासी छात्र-छात्राओं को अपनी मातृभाषा का ज्ञान और विकास के लिए तथा डायन प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुप्रथाओं की रोकथाम के लिए कोल्हान क्षेत्र में सुरक्षा बलों को तैनात किया जा रहा है. ऐसे में राज्यपाल से अनुरोध है कि दो दिवसीय नियुक्ति पत्र शिविर में किसी तरह का कोई रुकावट पैदा न हो. इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन">https://lagatar.in/effect-of-online-class-increasing-financial-budget-many-other-problems-too/">ऑनलाइन

क्लास का असर, बढ़ रहा है आर्थिक बजट, कई अन्य परेशानियां भी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही