Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान की खबरें : चाईबासा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को हराया

Advertisement
Advertisement
Chaibasa (Sukesh kumar) : आमर्त्य चौधरी की शानदार बल्लेबाजी और पियुष त्यागी के बेहतरीन आलराउंडर प्रदर्शन के कारण चाईबासा क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब चक्रधरपुर को चार विकेट से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए. स्थानीय बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए गुरुवार के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 24 ओवर में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई. अंकित मिश्रा ने पांच चौकों एवं एक छक्का की मदद से 28 रन, कप्तान विवेक चौरसिया ने एक चौका एवं दो छक्कों की सहायता से 23 रन बनाए. दोनों उद्घाटक बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए मात्र 2.3 ओवर में 32 रन ठोक कर शानदार शुरुआत दी.  इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-railway-sp-swargiyari-takes-charge-gives-instructions-to-security-officers/">धनबाद

: नए रेल एसपी स्वर्गियारी ने पदभार ग्रहण किया, सुरक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश
मध्यमक्रम के बल्लेबाजों की असफलता ने टीम की लुटिया डुबो दी. निचले क्रम में अंजनी कुमार यादव ने 16 तथा पिछले मैच में शतक जड़ने वाले अजय प्रधान ने 12 रन बनाए. चाईबासा क्रिकेट क्लब की ओर से दाहिने हाथ के फिरकी गेंदबाज पियुष त्यागी ने मात्र 15 रन देकर चार खिलाड़ियों को चलता किया. तेज गेंदबाज दीपेश ने 25 रन देकर तीन विकेट चटकाए. आमर्त्य चौधरी को दो सफलता हाथ लगी. जीत के लिए निर्धारित 30 ओवर में 121 रनों के आसान सा लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा क्रिकेट क्लब की शुरुआत काफी धमाकेदार रही. दोनों उद्घाटक बल्लेबाज कप्तान साकेत कुमार सिंह एवं आमर्त्य चौधरी ने पावरप्ले का पूरा फायदा उठाते हुए 9 ओवर में 70 रन ठोक डाले. दसवें ओवर की पहली गेंद पर साकेत के रूप में चाईबासा क्रिकेट क्लब का पहला विकेट गिरा. साकेत कुमार सिंह ने पांच चौकों की सहायता से 24 रन बनाए. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-kolhan-commissioner-took-stock-of-puja-pandals-gave-strict-instructions-to-install-cctv/">चक्रधरपुर

: कोल्हान आयुक्त ने लिया पूजा पंडालों का जायजा, CCTV लगाने का सख्त निर्देश
कप्तान साकेत के आउट होते ही चाईबासा क्रिकेट क्लब की पूरी पारी लड़खड़ा गई और 85 रन के स्कोर पर उसके चार विकेट गिर गए. लेकिन बाद में रोहित बरजो एवं पियुष त्यागी ने सूझबूझ से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत की दहलीज़ पर पहूँचाया. चाईबासा क्रिकेट क्लब ने जीत के लिए आवश्यक रन 21.5 ओवर में 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. आमर्त्य चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों पर सात चौकों एवं एक छक्का की सहायता से 42 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में आदित्य चौधरी ने 17 रन, पियुष त्यागी ने नाबाद 11 रन तथा रोहित बरजो ने नाबाद 10 रन बनाए. लक्ष्मण गिलुवा क्रिकेट क्लब की ओर से पियुष कुमार ने 22 रन देकर तीन तथा अंकित मिश्रा ने 20 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-2-news-including-15-years-imprisonment-to-rape-accused/">लातेहार

: बलात्कार के अभियुक्त को 15 वर्ष की सजा समेत 2 खबरें

पश्चिमी सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa (Ramendre Kumar Sinha) : पश्चिम सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजकुमार ओझा के नेतृत्व में उपायुक्त (डीसी) अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में चक्रधरपुर नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे त्योहारी समय में अतिक्रमण हटाओ अभियान को रोकने की बात प्रशासन को कही गई है. अतिक्रमण हटाओ अभियान में व्यवसायियों से नगरपालिका द्वारा फाइन लिया जा रहा है उसे वापस करने के संबंध में और चक्रधरपुर में नगरपालिका द्वारा लिए जा रहे इंट्री टैक्स के बारे में चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-body-of-former-diuri-who-became-christian-stopped-from-being-buried-in-sasan-diri/">चाईबासा

: हो से ईसाई बने पूर्व दियुरी का शव ससन दिरी में दफनाने से रोका
डीसी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को तुरंत बंद कर दिया है और आश्वासन दिया है की पूजा के बाद नगरपालिका द्वारा ली जा रही इंट्री टैक्स के विषय को देखेंगे. इसमें उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, महासचिव संतोष सिन्हा, कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका और संयुक्त सचिव मुदस्सर इमाम खान मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-new-railway-sp-swargiyari-takes-charge-gives-instructions-to-security-officers/">धनबाद

: नए रेल एसपी स्वर्गियारी ने पदभार ग्रहण किया, सुरक्षा अधिकारियों को दिया निर्देश

मनोहरपुर : आनंदपुर में 10-11 नवंबर को फुटबॉल प्रतियोगिता

  https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/Manoharpur-Football-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Manoharpur (Ajay Singh) : आनंदपुर एवर ग्रीन क्लब के तत्वावधान में 10-11 नवंबर को आनंदपुर हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा. आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को एक बैठक दिलीप मरांडी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुशील जोजोवार, सचिव दिलीप मरांडी, कोषाध्यक्ष जयराम होरो एवं समिति के संरक्षक दीपक तोपनो को बनाया गया. इसे भी पढ़ें : स्वैच्छिक">https://lagatar.in/voluntary-blood-donation-organization-informed-civil-surgeon-about-the-problems/">स्वैच्छिक

रक्तदान संगठन ने सिविल सर्जन को समस्याओं से अवगत कराया
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अभिषेक नंदा, सिकंदर सुंडी, अवतार बालमुचू, श्याम मुरमू, एनेम होरो, बलबीर कायोम, रितिक सोय उर्फ अमित, लक्ष्मण सोय, छोटू मुरमू, प्रदीप मरांडी का चयन किया गया. वहीं समिति के सचिव ने कहा कि दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में महिला की 4 टीम एवं पुरुष वर्ग के 20 टीम समेत कुल 24 टीम को आमंत्रित किया गया है. वहीं इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता पुरुष प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार के तौर पर प्रथम प्राइज नगद राशि 50,000 रुपए और ट्रॉफी, द्वितीय प्राइज 30,000 रुपए व ट्रॉफी, तृतीय प्राइज 20,000 रुपए व ट्रॉफी एवं महिला टीम के विजेता को प्रथम प्राइज नगद राशि 6,000 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-worker-dies-under-suspicious-circumstances-at-tetulia-coke-plant-villagers-create-ruckus/">धनबाद

: तेतुलिया कोक प्लांट में मजदूर की संदिग्ध स्थिति में मौत, ग्रामीणों ने किया बवाल

चक्रधरपुर : साउथ बिहार ट्रेन से महिला से मोबाइल छिनतई

[caption id="attachment_787118" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/CKP-PIDIT-MAHILA.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पीड़ित महिला.[/caption] Chakradharpur (Hari Sharma)चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के आउटर सिग्नल में चलती ट्रेन से एक महिला का मोबाइल छीनकर एक युवक फरार हो गया. बताया जाता है कि जमशेदपुर निवासी सुष्मिता पांडेय गुरुवार को साउथ बिहार एक्सप्रेस से चक्रधरपुर आ रही थी. जब ट्रेन चक्रधरपुर के आउटर सिग्नल पर पहुंची. महिला मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी. इसी बीच एक युवक ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़ित महिला ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-alleges-governments-wheat-reserves-are-on-the-verge-of-becoming-empty-hence-msp-increased/">कांग्रेस

का आरोप, सरकार के गेहूं भंडार खाली होने के कगार पर, इसलिए बढ़ाया एमएसपी
आउटर सिग्नल में लगे कैमरे खराब महिला सुष्मिता पांडेय ने ट्रेन से मोबाइल छिनतई की घटना का मामला जीआरपी थाना में दर्ज कराने के बाद जब आउटर सिग्नल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच करने की कोशिश की तो पाया गया कि कैमरा खराब रहने की वजह से छिनतई का फुटेज कैमरे में कैद नहीं हो पाया है. वहीं रेल पुलिस अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही