Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय: सेंट्रल लाइब्रेरी में लगेंगे अतिरिक्त कम्प्यूटर, विद्यार्थियों के लिये बढ़ेंगी सुविधाएं

 
Chaibasa (Sukesh Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय की सेंट्रल लाइब्रेरी को पूरी तरह से हाईटेक बनाने पर जोर दिया जा रहा है. विवि प्रशासन की ओर से अब अतिरिक्त सुविधाएं सेंट्रल लाइब्रेरी के लिये बहाल की जा रही हैं. सेंट्रल लाइब्रेरी के लिये दस से अधिक अतिरिक्त कम्प्यूटर की खरीदारी होगी, ताकि विद्यार्थी यहां बैठकर ऑनलाइन ऑनलाइन उपलब्ध पुस्तक भी पढ़ सकें. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-in-the-indoor-badminton-stadium-two-junior-players-accuse-the-senior-of-molesting/">चाईबासा

: इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम में दो जूनियर खिलाड़ी ने सीनियर पर लगाया छेड़खानी का आरोप

किताबों की संख्या भी बढ़ाई जा रही

नैक निरीक्षण से पूर्व सेंट्रल लाइब्रेरी में कई तरह के बदलाव होने हैं. किताबों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. वैसी पुस्तकों की भी खरीदारी होगी जिनकी मांग नियमित रूप से हो रही है. सभी एचओडी से पुस्तक की सूची ली जा चुकी है. अब खरीदारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर सामग्री की खरीदारी की जा रही है.

शोध गंगा में कई शोधार्थियों के शोध पत्र अपलोड

कोल्हान विश्वविद्यालय के सेंट्रल लाइब्रेरी से शोध गंगा वेबसाइट में वैसे शोधार्थियों का शोध पत्र को अपलोड किया जा रहा है, जिन्‍होंने  कोल्हान विवि से अपना शोध पूरा कर अवार्ड हासिल कर लिया है. ताकि देश-दुनिया के अन्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी अध्ययन कर सकें. अब तक 120 से अधिक शोध पत्र अपलोड हो चुका है. बाकी अपलोड करने की प्रक्रिया में है. इसे भी पढ़ें:गालूडीह">https://lagatar.in/seasonal-mushroom-reached-galudih-market-being-sold-for-four-hundred-rupees-a-kg/">गालूडीह

बाजार में पहुंचा मौसमी मशरूम, बिक रहा चार सौ रुपये किलो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही