Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में शुक्रवार को सिंडिकेट की बैठक हुई. इसमें पिछली बैठक समेत एफिलिएशन और एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लिये गये निर्णयों की संपुष्टि की गयी. बैठक में करीम सिटी बीएड कॉलेज और डीबीएमएस कॉलेज फॉर एजुकेशन कदमा को तीन साल की संबद्धता प्रदान करने की अनुशंसा की गयी. वहीं शिक्षतर कर्मचारियों को अगले महीने से सातवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया गया. कर्मचारियों को यह लाभ आंतरिक स्त्रोत से दिया जायेगा. वहीं कुलसचिव डॉ जयंत शेखर का एक बार पुनः बढ़ाने के लिए अनुशंसा करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें : सीटेट">https://lagatar.in/ctet-result-cbse-released-ctet-result-more-than-9-lakh-55-thousand-passed/">सीटेट
रिजल्ट : सीबीएसई ने जारी किया सीटेट का रिजल्ट 9 लाख 55 हजार से अधिक उत्तीर्ण बैठक में शनिवार को सभी संबद्धता प्राप्त कॉलेजों के लिए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि की नियुक्ति करने का निर्णय लिया गया. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ पीके पाणि ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों की सूची शनिवार को जारी कर दी जायेगी. सभी संबद्धता प्राप्त कॉलेजों को प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर गवर्निंग बॉडी की बैठक करनी होगी. यदि कॉलेज ऐसा नहीं करते हैं, तो विश्वविद्यालय को उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा. इसके अलावा बैठक में अन्य निर्णय भी लिये गये. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ गंगाधर पांडा ने की. इसमें श्वविद्यालय की प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार, सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ल, सिंडिकेट सदस्य जेबी तुबिद, कुलसचिव डॉ जयंत शेखर, वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणी समेत अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : आज">https://lagatar.in/lets-shuttle-season-3-starts-from-today-55-participants-are-participating/">आज
से लेट्स शटल सीजन- 3 का आगाज, 55 प्रतिभागी ले रहे हैं भाग

Leave a Comment