Search

 
 
 

कोल्हान यूनिवर्सिटी : 61 दिनों बाद भी नहीं भेजा एलएलबी का प्रोविजनल सर्टिफिकेट गया, परीक्षा नियंत्रक देते हैं मार्कशीट से एनरॉलमेंट की सलाह

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के सत्र 2019-22 के विद्यार्थियों के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के 61 दिनों बाद भी कोल्हान यूनिवर्सिटी की ओर से प्रोविजनल सर्टिफिकेट निर्गत नहीं किया गया है. इस वजह से विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस परेशानी को लेकर कॉलेज के छात्रों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य सचिव से शिकायत की है. शिकायतकर्ता छात्र अमर तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 1 नवंबर 2023 को प्रकाशित किया गया, परंतु उसके 61 दिनों बाद भी कोल्हन यूनिवर्सिटी परीक्षा विभाग कॉलेज प्रोविजनल सर्टिफिकेट नहीं भेज रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-high-court-dismisses-fir-of-sakchi-police-station-relief-to-pappu-raja-and-gambhir/">जमशेदपुर

: हाईकोर्ट ने साकची थाना की प्राथमिकी खारिज, पप्पू, राजा और गंभीर को राहत
यूनिवर्सिटी परीक्षा विभाग सिर्फ मार्कशीट एक महीने बाद भेज कर चैन की नींद सोया हुआ है. इस संबंध पहले भी उच्च एवं तकनीक शिक्षा विभाग के सचिव, राज्यपाल एवं कोल्हान विश्वविद्यालय की प्रभारी कुलपति से भी इसकी शिकायत की गयी, परंतु परीक्षा विभाग के कान पर जू नहीं रेंग रहा है. विद्यार्थी यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय चौधरी को भी फोन किया गया, लेकिन जवाब मिलता है कि मार्कशीट से काम चला लीजिए, बार काउंसिल में निबंधन करवा लीजिए ,जबकि झारखंड बार काउंसिल मे निबंधन के लिए प्रोविजनल और चरित्र प्रमाण पत्र अनिवार्य है. इस तरह से विद्यार्थी परेशान हो रहे हैं और परीक्षा विभाग सक्रिय नहीं हो रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही