Search

कोल्हान यूनिवर्सिटी : एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 9 अप्रैल से, देखें क्या है योग्यता व प्रमुख तिथियां

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में एलएलबी प्रथम सेमेस्टर (नये सत्र) में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा का आवेदन करने की तिथि जारी कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के मुताबिक आगामी 9 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन फार्म भरा जायेगा. आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 4 मई है. वैसे विद्यार्थी जो किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक हों, वे आवेदन कर सकते हैं. भरे हुए आवेदन की हार्ड कॉपी (प्रिंट) विश्वविद्यालय को रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजनी है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मई है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-10th-board-result-released-82-91-percent-students-passed-shivankar-kumar-of-purnia-state-topper/">बिहार

10th बोर्ड का रिजल्ट जारी, 82.91% छात्र पास, पूर्णिया के शिवांकर कुमार स्टेट टॉपर
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक जेनरल एवं ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 45 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री अनिवार्य है. जबकि एससी व एसटी कैटेगरी के लिए प्राप्तांक 40 प्रतिशत होना चाहिए. जेनरल एवं ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 600 तथा एससी व एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये है. परीक्षा के लिए जमशेदपुर में केंद्र बनाया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-sent-girlfriend-and-her-lover-to-jail-accused-of-murder-of-international-para-badminton-player/">जमशेदपुर

: अंतरराष्ट्रीय पारा बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोपी प्रेमिका और उसके आशिक को पुलिस ने भेजा जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//