Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय ने एनएसएस की सभी यूनिट से 2019-20 का मांगा खर्च रिपोर्ट, अबतक 12 कॉलेज ने ही भेजा

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबंद्धता प्राप्त कॉलेजों के एनएसएस यूनिट की ओर से वित्तीय वर्ष 2019-20 का खर्च ब्योरा अभी तक विवि को नहीं भेजने से नई राशि निर्गत नहीं हो पा रही है. कॉलेजों को लगातार नोटिस के बावजूद भी गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. विवि ने पुनः नोटिस जारी कर 10 सितंबर तक सभी एनएसएस को-ऑर्डिनेटर को खर्च का ब्योरा भेजने का आदेश दिया है. निर्धारित समय पर यदि खर्च का ब्योरा नहीं भेजा जाता है तो संबंधित कॉलेज पर विवि की ओर से कर्रवाई की जायेगी. अबतक मात्र 12 कॉलेज ने अपना खर्च ब्योरा भेजा है. जिसमें ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर, को-ऑपरेटिव कॉलेज जमशेदपुर, जामीनीकांत कॉलेज सालबनी, महिला कॉलेज चाईबासा, टाटा कॉलेज चाईबासा, कॉमर्स कॉलेज चाईबासा समेत अन्य कॉलेज शामिल हैं. कोल्हान विवि के एनएसएस को-ऑर्डिनेटर डॉ दारा सिंह ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व सभी एनएसएस यूनिट को सालभर के एक्टिविटी को लेकर राशि निर्गत की गई थी. कोरोना काल में अधिकतर यूनिट की ओर से काम नहीं हुआ है. जिसके कारण राशि खर्च नहीं हो पाई है. सभी कॉलेजों से खर्च राशि का ब्योरा मांगा गया है. इसके अलावा यादि राशि खर्च नहीं हुई है तो उसका भी हिसाब मांगा गया है. लेकिन अभी तक सिर्फ 12 कॉलेज ने ही हिसाब दिया है. जिसके कारण काफी परेशानी हो रही है. आगामी 10 सितंबर तक यादि अन्य यूनिट भी खर्च राशि का ब्योरा नहीं भेजता है तो संबंधित कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर पर नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है.

कोरोना काल में 20 यूनिट ने ही किया काम

कोरोना काल में कोल्हान विवि की 20 यूनिट ने ही एक्टिव काम किया है. बाकी यूनिट का राशि जस-का-तस पड़ा हुआ है. विवि में लगभग 80 यूनिट एनएसएस की यूनिट है. कई कॉलेजों में दो से तीन यूनिट तक चल रही है. महिला कॉलेज चाईबासा तीन यूनिट में से सिर्फ दो यूनिट ने ही खर्च ब्योरा दिया है. जबकि जामीनीकांत बीएड कॉलेज ने सभी यूनिट का ब्योरा सौंप दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही