Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : सीएमएल रैंक के बिना ही हो गया B.Ed के छात्रों का रजिस्ट्रेशन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग की लापरवाही का एक नमूना सामने आया है. इस बार B.Ed प्रथम सेमेस्टर में नव नामांकित विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन सीएमएल रैंक के बगैर ही हो रहा है. जबकि जानकार बताते हैं कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सीएमएल रैंक का होना नितांत आवश्यक है. ऐसे ही विद्यार्थी के प्रवेश परीक्षा पास होने का सत्यापन होता है. पिछले वर्ष विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हम कैसी है मेरे फ्रेंड के साथ ही हुआ था. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/wpse_comments_templatebig-news-from-up-atiq-ahmeds-son-asad-shooter-mohammad-ghulam-killed-in-encounter/">BREAKING

: यूपी से आयी बड़ी खबर, अतीक अहमद का बेटा असद और शूटर मोहम्मद गुलाम एनकाउंटर में ढेर

क्या है नुकसान

रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सीएमएल रैंक नहीं होने की वजह से इसमें फर्जीवाड़ा की भी संभावना हो सकती है. कोई भी विद्यार्थी बगैर सीएमएल रैंक रजिस्ट्रेशन कराकर अपने एडमिशन का दावा कर सकता है. इसलिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सीएमएल रैंक का होना नितांत आवश्यक बताया जा रहा है. बताया जाता है कि पिछले वर्षों के दौरान प्रवेश परीक्षा के माध्यम से जितने भी एडमिशन लिए गए, सभी विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन के दौरान उनका सीएमएल रैंक लिया गया, ताकि उनके प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का सत्यापन हो सके. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-syndicate-sent-proposal-to-hrd-for-extension-of-registrars-term/">चाईबासा

: कुलसचिव की अवधि विस्तार के लिए सिंडिकेट ने एचआरडी को भेजा प्रस्ताव

विश्वविद्यालय को चाहिए कॉलेज से लिस्ट

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजय कुमार चौधरी ने कहा कि फार्म में हम विद्यार्थियों से सीएमएल रैंक क्यों मांगे. मैं प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए होंगे तभी एडमिशन लिया गया होगा. यदि ऐसा नहीं हुआ होगा तो इसे कॉलेज की गड़बड़ी माना जाएगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ कॉलेज को नामांकित विद्यार्थियों केसीएमएल बैंक की सूची भेज नहीं होगी. हालांकि कॉलेजों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले वर्षों के दौरान जितने भी विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, रजिस्ट्रेशन फॉर्म एक कॉलम होता था, जिसमें विद्यार्थी अपना सीएमएल रैंक भरते थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही