Search

कोल्हान विश्वविद्यालय : छठे दीक्षांत समारोह में बहरागोड़ा की बेटी सुष्मिता कुईला होंगी गोल्ड मेडल से सम्मानित

Bahragora (Jamshedpur) : जमशेदपुर के बहरागोड़ा क्षेत्र के लिए यह गर्व और उल्लास की खबर है कि प्रखंड के डोमजूडी गांव की मेधावी छात्रा सुष्मिता कुईला कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के आगामी छठे दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित की जाएंगी. यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दिया जायेगा.
 
Himagshu Karan

जानकारी के मुताबिक बंग्ला ऑनर्स में विश्वविद्यालय टॉपर सुष्मिता कुईला ने शैक्षणिक सत्र 2019–2021 के दौरान बहरागोड़ा कॉलेज से बंग्ला ऑनर्स विषय में अध्ययन की थी. अपने परिश्रम और समर्पण के बल पर उन्होंने न केवल कॉलेज में, बल्कि संपूर्ण कोल्हान विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है. अपनी शानदार सफलता के लिए सुष्मिता ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और उन सभी को श्रेय दिया है जिनसे उन्हें निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला.

इस विशिष्ट उपलब्धि के साथ सुष्मिता उन पहली छात्राओं में शामिल हो गई हैं जिन्हें जिले और क्षेत्र से इस उच्च स्तर पर सम्मान प्राप्त होने जा रहा है. उनकी यह सफलता क्षेत्र की अन्य छात्राओं और छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही