Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : बेसिक नर्सिंग कोर्स की प्रवेश परीक्षा 9 जुलाई को

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से बेसिक नर्सिंग कोर्स (सत्र 2023-27) की प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गयी है. परीक्षा का आयोजन आगामी नौ जुलाई को किया जायेगा. इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक होगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9 बजे प्रवेश करने का निर्देश दिया गया है. बिष्टुपुर स्थित जेम फाउंडेशन मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-summer-vacation-extended-in-schools-classes-up-to-8th-closed-till-17th/">धनबाद

: स्कूलों में बढ़ी गर्मी की छुट्टी, 8वीं तक की कक्षाएं 17 तक बंद
आगामी 4 जुलाई को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kolhanuniversity.ac.in पर परीक्षार्थियों का एडमिट कार्ड उपलब्ध होगा. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि एडमिट कार्ड उन्हीं परीक्षार्थियों को निर्गत किया जायेगा, जिन्होंने ऑनलाइन फार्म भरने के साथ ही ऑनलाइन शुल्क का भुगतान किया है. परीक्षा में परीक्षार्थियों को पासपोर्ट साइज का दो रंगीन फोटोग्राफ, ब्लैक बॉल पेन, आधार कार्ड की मूल प्रति के साथ ही छायाप्रति और डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा. परीक्षा में कैलकुलेटर और मोबाइल फोन लेकर जाना प्रतिबंधित है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही