Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विशिवविद्यालय में स्नातक प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फार्म जल्द ही भरा जायेगा. इसे लेकर विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों मे कार्यशाला का आय़ोजन कर शिक्षकों को जानकारी दी गयी है. साथ ही विश्वविद्यालय ने संबंधित विद्यार्थियों को भी परीक्षा फार्म भरने में सवाधानी बरतने की सलाह दी है. यदि किसी कॉलम में गलत विषय भरा गया, तो काफी कठिनाई हो सकती है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/important-decision-of-the-supreme-court-government-employees-are-not-entitled-to-pay-money-in-lieu-of-overtime/">सुप्रीम
कोर्ट का अहम फैसला, सरकारी कर्मचारी ओवरटाइम के बदले पैसे के भुगतान के हकदार नहीं नयी शिक्षा नीति के तहत तैयार किये गये सिलेबस के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में छह पेपर होंगे. इसमें एबिलिटी इनहांसमेंट कोर्स के कॉलम में सभी संकाय (बीए, बीएससी, बीकॉम, वोकेशनल) के विद्यार्थियों को हिंदी विषय भरना होगा. यह 50 अंकों का होगा, जिसमें पास होने के लिए 40 प्रतिशत यानी 20 अंक अनिवार्य है. इसके बाद इसके बाद वैल्यू एडेड कोर्स के तहत एक पेपर अंडस्टैंडिंग इंडिया पढ़ना अनिवार्य है. इसके साथ ही इस कोर्स के तहत योगा एजुकेशन या एन्वायरमेंटल स्टडीज में से किसी एक का चयन करना होगा. इसे भी पढ़ें : पंजाब">https://lagatar.in/punjab-police-ig-said-amritpal-singh-was-arrested-this-morning-under-nsa/">पंजाब
पुलिस के आईजी ने बताया, अमृतपाल सिंह को आज सुबह एनएसए के तहत गिरफ्तार किया गया इसी तरह स्किल एन्हांसमेंट कोर्स के तहत डिजिटल एजुकेशन लेना अनिवार्य होगा. इन सबके बाद मेजर पेपर के रूप में कोर या मेजर पेपर-1 का भरना होगा. माइनर डिसीप्लीनरी कोर्स के तहत विद्यार्थी ऐसे किसी एक विषय का चयन कर सकते हैं, जिसकी उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ाई की हो. जबकि मल्टी डिसीप्लीनरी कोर्स के तहत किसी ऐसे विषय का चयन कर सकेंगे, जिस विषय की 12वीं कक्षा में पढ़ाई नहीं की हो. परीक्षा कुल 500 अंकों की होगी, जिसमें से पास होने के लिए 200 प्राप्तांक होना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : पढ़ाई">https://lagatar.in/gorakhdhandha-in-the-name-of-education-arbitrariness-of-recognized-private-schools-using-f-10-for-earning/">पढ़ाई
के नाम पर गोरखधंधा : मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की मनमानी, कमाई के लिए एफ-10 का कर रहे इस्तेमाल विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि एनईपी के तहत नये सिलेबस और इससे संबंधित जानकारी शिक्षकों को दे दी गयी है. विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरते समय वे उनका मार्गदर्शन करें. साथ ही विद्यार्थियों को भी फार्म भरने के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है, अन्यथा किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई, तो कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है. [wpse_comments_template]
कोल्हान विश्वविद्यालय : नये सिलेबस के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का फार्म भरने में बरतें सावधानी

Leave a Comment