Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : अपने कार्यास्थल पर ही दर्ज करानी होगी बायोमिट्रिक उपस्थिति, नहीं तो होंगे निलंबित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन बायोमिट्रिक अटेंडेंस को लेकर काफी गंभीर है. पिछले दिनों विश्वविद्यालय की ओर से जहां कुछ कर्मियों के द्वारा निकटस्थ कॉलेजों में जाकर बायोमिट्रिक अटेंडेंस दर्ज कराये जाने को लेकर एक नोटिस निकाला गया था. साथ ही इस पर नाराजगी जतायी गयी थी. वहीं विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर सभी कर्मियों को अनिवार्य रूप से बायोमिट्रिक अटेंडेंस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही कहा गया है कि अटेंडेंस अपने कार्यस्थल पर ही दर्ज कराना है. अधिसूचना विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी की गयी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-passing-through-tatanagar-canceled-due-to-power-block/">जमशेदपुर

: पावर ब्लॉक को लेकर टाटानगर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें रद्द

क्या है अधिसूचना में

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी कर्मियो के लिए बायोमिट्रिक उपस्थिति अनिवार्य है एवं उपस्थिति अपने कार्यस्थल पर ही करना है. अगर किसी कारणवश दूसरे महाविद्यालयों या कार्यालयों में उपस्थिति बनायी जाती है तो उसका वैद्य कार्यादेश अवश्य होना चाहिए. अन्यथा की स्थिति में इसे कर्तव्यहीनता एवं प्रशासन के विरुद्ध धोखाधड़ी माना जाएगा. साथ ही इसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है. कहा गया है कि अपने स्तर से सभी कर्मी एवं बाहरी व्यक्ति (अन्य महाविद्यालय के कर्मी) के मामले (यदि हो तो) में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को सूचित करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही