Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : नये सत्र से दो सेमेस्टर पास करने वाले को सर्टिफिकेट कोर्स और आठ सेमेस्टर वाले को ऑनर्स विद रिसर्च की डिग्री

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में गुरुवार को नयी शिक्षा नीति-2020 को आगामी सत्र से पूरी तरह लागू करने को लेकर ऑनलाइन बैठक हुई. इसमें विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए. बैठक में विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ पीके पाणि ने वर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से नयी शिक्षा नीति के तहत कोर्स फ्रेमवर्क, सिलेबस, कार्यावधि, परीक्षा, सर्टिफिकेशन आदि की विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : यूनिवर्सिटी">https://lagatar.in/university-does-not-have-good-buildings-good-education-is-necessary-governor/">यूनिवर्सिटी

में अच्छे भवन नहीं, अच्छी पढ़ाई जरूरी : राज्यपाल
डॉ पाणि ने बताया कि एक वर्ष में दो सेमेस्टर की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफेकेट कोर्स का प्रमाणपत्र दिया जायेगा. इसके बाद दूसरे वर्ष यानी चार सेमेस्टर की परीक्षा पास करने पर डिप्लोमा का प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा. इसके बाद बैचलर डिग्री में तीन तरह के प्रमाणपत्र होंगे. तीन वर्षीय स्नातक कोर्स यानी छह सेमेस्टर पूरा करने वाले विद्यार्थी को बैचलर का प्रमाणपत्र दिया जायेगा. जबकि चार वर्षीय स्नातक यानी आठ सेमेस्टर उत्तीर्ण होने पर बैचलर इन ऑनर्स तथा रिसर्च के साथ आठ सेमेस्टर पूरा करनेवाले विद्यार्थी को बैचलर विद रिसर्च की डिग्री प्रदान की जायेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-to-eliminate-the-fear-of-gangster-akhilesh-singh-the-police-paraded-kanhaiya-singh-of-the-gang-on-the-streets/">जमशेदपुर

: गैंगस्टर अखिलेश सिंह के खौफ को खत्म करने के लिए पुलिस ने गैंग के कन्हैया सिंह को सड़कों पर घुमाया
उन्होंने बताया कि प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में दो सेमेस्टर ऑड व इवेन होंगे. ऑड सेमेस्टर की अधि जुलाई से दिसंबर तक होगी, जबकि इवेन सेमेस्टर की अवधि जनवरी से जून तक होगी. प्रत्येक सप्ताह में कम से कम 40 घंटे कार्य होंगे, जबकि प्रत्येक सप्ताह छह दिनों तक कक्षाएं संचालित होंगी. एक शैक्षणिक वर्ष के दौरान 180 कार्यदिवस होंगे, इसमें 90-90 कार्यदिवस के दो सेमेस्टर होंगे. इस तरह प्रत्येक सेमेस्टर में 15 टीचिंग वीक होंगे. सेमेस्टर ब्रेक के दौरान एडमिशन, कोर्स वर्क, परीक्षा तथा रिजल्ट का प्रकाशन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : किसानों">https://lagatar.in/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%89/">किसानों

की पीड़ा… स्ट्रॉबेरी से जीवन तो नहीं बदला, कर्ज में डूबने का सता रहा डर

मुख्य बिंदु

  • नियमित छात्रों के लिए स्नातक कोर्स संपूर्ण चार वर्ष का होगा, जिसमें मल्टीपल इंट्री अथवा एग्जिट की सुविधा होगा
  • प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में ऑड एवं इवेन यानी दो सेमेस्टर होंगे
  • ऑड सेमेस्टर जुलाई से दिसंबर तक चलेगा, जबकि इवेन सेमेस्टर की अवधि जनवरी से जून तक होगी
  • सातवें सेमेस्टर में रिसर्च में एडमिशन के लिए इससे पहले कम से कम 75 प्रतिशत (7.5) या इससे अधिक अंक होना अनिवार्य होगा.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही