Search

कोल्हान विश्वविद्यालय : शहर के छात्रों को परीक्षा देने जाना होगा 20 किलोमीटर दूर, असंतोष

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा दूरस्थ क्षेत्र में परीक्षा केंद्र बनाये जाने को लेकर हाल ही में विद्यार्थियों ने हंगामा किया था. बावजूद एक बार फिर विश्वविद्यालय की ओर से वहीं काम किया गया है. शहर के तीन कॉलेजों का परीक्षा केंद्र शहर से बाहर गीतिलता स्थित रंभा कॉलेज में बना दिया गया है. हालांकि चुनाव के मद्देनजर शहर के तीनों कॉलेजों के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र में बदलाव किया गया है, लेकिन शहर से 20 किलोमीटर दूर रंभा कॉलेज जाने के लिए कोई सुलभ साधन उपलब्ध नहीं है. इस वजह से विद्यार्थियों में एक बार पुनः विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ असंतोष है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-undergraduate-classes-will-run-in-bistupur-campus-of-womens-university-only-applications-till-25th/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी के बिष्टुपुर कैंपस में ही चलेंगी स्नातक की कक्षाएं, आवेदन 25 तक
विद्यार्थियों को कहना है कि बदलाव की स्थिति में शहर स्थित किसी प्राइवेट अथवा अन्य कॉलेज में परीक्षा केंद्र बनाया जा सकता था. लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों की सुविधा पर विचार नहीं किया गया. बता दें कि 20 से 29 मई तक होने वाली स्नातक की परीक्षाओं के लिए रंभा कॉलेज को केंद्र बना दिया गया है. रंभा कॉलेज में इस कॉलेज के विद्यार्थियों का होम सेंटर तो है ही, इसके अलावा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, एलबीएसएम कॉलेज और मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है. इसे भी पढ़ें : आ">https://lagatar.in/rainy-season-is-coming-south-west-monsoon-may-hit-kerala-around-31st-may/">आ

रहा बारिश का मौसम… दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//