Search

कोल्हान विश्वविद्यालय : पीजी विभाग समेत 18 कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हुईं

Chaibasa : झारखंड सरकार के कोविड-19 गाइडलाइन आने के बाद सोमवार से कोल्हान विवि के पीजी विभाग समेत 18 अंगीभूत कॉलेजों में कक्षाएं आरंभ हो गयी हैं. कोरोना काल के दूसरे वेब के बाद यह कक्षाएं आरंभ हो रही हैं. इसमें सिर्फ यूजी व पीजी के अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को ही शामिल किया गया है.

पहले दिन 20 फीसदी विद्यार्थी कक्षाओं में शामिल हुए

सरकार की गाइडलाइन में साफ है कि कॉलेजों में सिर्फ अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों की ही फिलहाल कक्षा ली जाए. कोल्हान विवि के प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक सोमवार से सभी कॉलेजों में कक्षाएं आरंभ हो गयी हैं. साथ ही शत प्रतिशत शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी को कॉलेज में आना अनिवार्य है. सोशल डिस्टेंस के अलावा मास्क पहनना अनिवार्य है. सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि समय सारिणी के तहत कक्षाएं ली जाएं. इसके अलावा विवि को रिपोर्ट करना अनिवार्य है. टाटा कॉलेज चाईबासा में पहले दिन 120 विद्यार्थी कक्षाएं शामिल हुए. जबकि कॉमर्स कॉलेज में 46, महिला कॉलेज चाईबासा में 64, जेएलएन कॉलेज चक्रधरपुर में 74, मझगांव डिग्री कॉलेज में 20, जगन्नाथपुर डिग्री कॉलेज में 13, मनोहरपुर डिग्री कॉलेज में 20, काशी साहू कॉलेज सरायकेला में 134, को-ऑपरेटिव कॉलेज में 214, वर्कर्स कॉलेज में 30, पीजी विभाग में 200 के अलावा विभिन्न कॉलेजों में लगभग 20 प्रतिशत ही विद्यार्थी पहले दिन शामिल हुए.

कॉलेजों को इंटरनल परीक्षा लेने का आदेश

कोविड-19 गाइडलाइन आने के बाद सभी कॉलेजों को अपने-अपने विषय का इंटरनल परीक्षा लेने का आदेश दिया गया. विवि प्रवक्ता डॉ पीके पाणी ने कहा कि सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया कि इस माह के अंत तक सभी विषय के इंटरनल परीक्षा आयोजित कर परिणाम विवि को भेजें ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा विभाग परिणाम घोषित कर सकें.

1 अक्टूबर से सत्र आरंभ करने की तैयारी

कोल्हान विवि ने यूजीसी के गाइडलाइन के तहत आगामी 1 अक्टूबर से नया सत्र आरंभ करने की तैयारी आरंभ कर दी है. अंतिम वर्ष की सभी परीक्षाएं इसी माह से आरंभ हो गयी हैं. सितंबर माह तक परिणाम घोषित करने की तैयारी में परीक्षा विभाग जुटा है. मालूम हो कि यूजी, पीजी, बीएड, बीसीए, आइटी समेत अन्य कोर्स के अंतिम सेमिस्टर की परीक्षा इसी माह से आरंभ होगी जो बीस दिनों तक चलेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//