Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : मार्च महीने के वेतन भुगतान का रास्ता साफ, राजभवन ने दी अनुमति

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन भुगतान किया जाएगा. इस संबंध में राजभवन ने विश्वविद्यालय को स्वीकृति प्रदान की है. बता दें कि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर गंगाधर पांडा का कार्यकाल अब समाप्त होने को है. इसे लेकर राजभवन ने उनके वित्तीय एवं नीतिगत निर्णय लेने पर रोक लगा दी है. राजभवन के निर्देश के अनुसार वह अब केवल दैनिक कार्यों का ही निपटारा कर पा रहे हैं. ऐसे में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-syndicate-meeting-in-womens-university-remained-confined-to-vc-chamber/">जमशेदपुर

: वीमेंस यूनिवर्सिटी में वीसी चैंबर तक ही सिमट कर रह गई सिंडिकेट मीटिंग
इसे देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन को पत्र लिखकर अनुमति मांगी गई थी. इस पर विचार करते हुए राजभवन की ओर से विश्वविद्यालय को शिक्षा को एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए अनुमति प्रदान कर दी गई है. अब विश्वविद्यालय एवं कालेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को मार्च माह का वेतन भुगतान आसानी से हो सकेगा. यह जानकारी विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने दी. उन्होंने बताया कि राजभवन से अनुमति प्राप्त होने के बाद सभी कालेजों को संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं. अब शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को जल्दी मार्च माह का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही