Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : शुरू होगी साइबर सिक्यूरिटी और छऊ की पढ़ाई

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में जल्द ही कुछ नये कोर्स शुरू करने की योजना है. राज्य सरकार के निर्देश पर विश्वविद्यालय यह तैयारी कर रहा है. इसके तहत विश्वविद्यालय में साइबर सिक्यूरिटी और छऊ की पढ़ाई करने की योजना है. हालांकि विश्वविद्यलाय की ओर से अभी इसका सिलेबस तैयार नहीं किया गया है, लेकिन राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार नये कोर्स के रूप में इसका चयन किया गया है. इसे भी पढ़ें : CID">https://lagatar.in/cid-handed-over-the-list-of-316-criminals-to-ranchi-police/">CID

ने रांची पुलिस को 316 अपराधियों की लिस्ट सौंपी

दोनों सर्टिफिकेट कोर्स होंगे

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार साइबर सिक्यूरिटी और छऊ दोनों ही सर्टिफिकेट कोर्स होंगे. ये दोनों कोर्स एक-एक वर्ष के होंगे. जो भी कॉलेज चाहें या जिस कॉलेज में इसकी मांग होगी, उस कॉलेज को इसमें से किसी भी कोर्स के लिए विश्वविद्यालय से संबद्धता लेनी होगी. इसके लिए संबंधित कॉलेज में आवश्यक संसाधन उपलब्ध होना अनिवार्य है. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/market-cap-of-7-out-of-top-10-sensex-companies-decreased-by-rs-77434-98-crore-itc-suffered-the-most/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 77,434.98 करोड़ घटा, ITC को सर्वाधिक नुकसान

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लाया जायेगा प्रस्ताव

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इन दोनों कोर्स को शुरू करने की योजना तैयार की गयी है. चूंकि साइबर सिक्यूरिटी समय की मांग है और छऊ स्थानीय नृत्य कला है, जिसे सीखने के लिए दुनिया भर से कला प्रेमी आते हैं. अतः काफी सोच-विचार के पश्चात इन दोनों विषयों का चयन किया गया है. विश्वविद्यालयों में नये-नये सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का उद्देश्य भी समय की मांग के अनुसार कुशल मानव संसाधन तैयार करना है. अतः उक्त दोनों विषयों में सर्टिफिकेट कोस्र शुरू करने से संबंधित प्रस्ताव आगामी एडेडमिक काउंसिल की बैठक में लाया जा सकता है. एकेडमिक काउंसिल की सहमति मिलने के बाद स्वीकृति के लिए उसे राज्य सरकार के पास भेजा जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही