Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह की तिथि तय नहीं, सफा की जगह लेगी टोपी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में इन दिनों छठे दीक्षांत समारोह की तैयारी चल रही है. इसके साथ ही समारोह को लेकर बजट भी तय कर लिया गया है, लेकिन अभी तक समारोह की तिथि तय नहीं है. हालांकि पूर्व में विश्वविद्यालय की ओर से दीक्षांत समारोह के आयोजन की तिथि 18 जुलाई तय की गयी थी, लेकिन राजभवन से इसकी स्वीकृति नहीं ली गयी थी. इस वजह से अब तय माना जा रहा है कि इस तिथि पर दीक्षांत समारोह का आयोजन नहीं होगा. आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से राजभवन को पत्र लिखा गया है, जिसके माध्यम से तिथि को लेकर स्वीकृति मांगी गयी है. माना जा रहा है कि इस महीने के अंत तक विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-special-community-girl-fed-banned-meat-to-friend-expelled-from-school/">जमशेदपुर

: विषेश समुदाय की छात्रा ने सहेली को खिलाया प्रतिबंधित मांस, स्कूल से निष्कासित

इस बार भी गाउन की जगह कुर्ता-पायजामा

दीक्षांत समारोह में इस बार भी गाउन के स्थान पर पोशाक के रूप में कुर्ता-पायजामा, साड़ी अथवा सलवार-कुर्ती का उपयोग होगा. समारोह में शामिल होनेवाले छात्र सफेद कुर्ता-पायजामा धारण करेंगे. वहीं छात्राएं सफेद लाल पाढ़ वाली साड़ी अथवा सफेद सलवार-कुर्ती पहनेंगी. समारोह में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की ओर से उत्तरीय और टोपी प्रदान की जायेगी. इससे पूर्व पिछले दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को साफा प्रदान किया गया था. विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि इस बार साफा के स्थान पर छात्र-छात्राओं को टोपी प्रदान करने पर विचार चल रहा है. टोपी भी सफेद रंग की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही