Search

 
 
 

कोल्हान यूनिवर्सिटी : आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करने की मांग, पीएफ के पैसों में हेराफेरी की आशंका

 
Jamahedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय के अधीन संचालित आउट सोर्स एजेंसी सुपरस्टार सेक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा पिछले दिनों पीएफ घोटाले के संबंध में पीएफ विभाग से हाल ही में शिकायत की गई है. बताया गया है कि पीएफ के पैसों को जमा नहीं किया गया और कोल्हान विश्वविद्यालय से पीएफ की राशि ली जा रही थी. यह घोटाला लाखों में है. उक्त एजेंसी द्वारा पीएफ विभाग की आंख में धूल झोंकने और बचने के लिए एक कर्मचारी के खाते में पिछले 27 दिसंबर को 2 महीने का पीएफ बैकलॉग दिखाकर जमा किया गया. पीएफ विभाग को जवाब दिया गया कि अभी करीब 200 कर्मचारी के पैसे जमा करने हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-raised-voice-against-ed-action-staged-a-protest-in-sakchi/">जमशेदपुर

: ईडी की कार्रवाई के खिलाफ झामुमो ने भरी हुंकार, साकची में दिया धरना
इस सम्बन्ध में शिकायतकर्ता छात्र नेता अमर तिवारी ने बताया है कि यह एजेंसी दो नाम से पिछले दो सालों से आउटसोर्स एजेंसी के तौर पर कार्यरत है. जानकारी के मुताबिक कुछ कर्मचारियों की उपस्थित एक महीने में 35 दिन 40 दिन दिखाकर सिर्फ 26 दिन का पीएफ जमा किया जा रहा है. कोल्हान विश्वविद्यालय से 35 दिन 40 दिन का पीएफ लिया जा रहा है और उक्त कर्मचारी को भी ओटी के रूप में न्यूनतम मजदूरी से भी कम पैसा दिया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक">https://lagatar.in/the-quantity-of-natural-resources-is-limited-governor/">प्राकृतिक

संसाधनों की मात्रा सीमित : राज्यपाल
एक तरफ पीएफ घोटाला और एक तरफ न्यूनतम मजदूरी घोटाला, यह दोनों घोटाला एजेंसी एक साथ कर रही है, जबकि अगर 26 दिन ही पीएफ जमा करना है तो उक्त एजेंसी को ओटी के पैसों में जोड़ी हुई पीएफ राशि को कोल्हान विश्वविद्यालय से बिल में मांग नहीं करनी चाहिए. अभी कुछ ही दिनों पहले कोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा नए वित्तीय वर्ष के लिए मैनपॉवर के लिए टेंडर निकाला गया था. अमर तिवारी ने कुलपति को ई-मेल कर उनसे सबसे पहले इस एजेंसी पर लगे आरोपों की जांच और उसे को ब्लैकलिस्टेड करते हुए, तत्काल सभी भुगतान रोकाने की मांग की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही