Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : बीटेक प्रथम से अंतिम सेमेस्टर तक की परीक्षा एक साथ, प्रोगाम जारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने बीटे प्रथम से लेकर आठवें सेमेस्टर तक की परीक्षा के कार्यक्रमों की एक साथ घोषणा कर दी है. इसके लिए विश्वविद्यलय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गयी है. इसके अनुसार परीक्षा 22 अगस्त से आरंभ होगी, जो 13 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 से दोपहर 12 और दोपहर 1.30 से शाम 4.30 बजे तक संचालित होगी. इसके मद्देनजर परीक्षार्थियों को परीक्षा आरंभ होने से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/amshedpur-in-the-first-counseling-even-half-of-the-b-ed-seats-were-not-filled-in-many-colleges/">जमशेदपुर

: पहली काउंसेलिंग में कई कॉलेजों में बीएड की आधी सीटें भी नहीं भरीं
परीक्षा को लेकर दो केंद्र बनाये गये हैं. इसमें एक परीक्षा केंद्र जमशेदपुर तथा एक चाईबासा में बनाया गया है. जमशेदपुर में आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, बीए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग और मैरीलैंड इंजीनियरिंग कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए जमशेदपुर स्थित साकची में करीम सिटी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं चाईबासा में जीसी जैन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां चाईबासा इंजीनियरिंग कॉलेज (टेक्नो इंडिया) के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही