Search

 
 
 

कोल्हन विश्वविद्यालय : वित्त सलाहकार हटाये गये, छह अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज

 
  • 69 लाख के जीएसटी घोटाला मामले में राजभवन के आदेश पर हुई कार्रवाई
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हन विश्वविद्यालय में हाल ही में प्रकाश में आए 69 लाख के जीएसटी घोटाला मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है. राजभवन के आदेश पर विश्वविद्यालय की ओर से वित्त पदाधिकारी को पदमुक्त कर दिया गया है, वहीं कर्मचारियों की आपूर्ति करने वाली सुपरस्टार एजेंसी और कुछ अन्य अधिकारियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है. विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वित्त सलाहकार, पूर्व वित्त पदाधिकारी, पूर्व रजिस्ट्रार, सीसीडीसी, एक सेवानिवृत कर्मचारी समेत कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-banna-orders-dc-to-take-action-in-case-of-attack-on-traders/">जमशेदपुर

: व्यापारियों पर हमले के मामले में मंत्री बन्ना ने डीसी को कार्रवाई का दिया आदेश
बता दें कि एजेंसी के साथ इकरारनामे में जीएसटी के साथ भुगतान करने का उल्लेख था. बावजूद एजेंसी की ओर से कर्मचारियों को बगैर जीएसटी भुगतान किया गया. हालांकि विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एजेंसी की ओर से उक्त राशि का भुगतान कर दिया जाने की बात कही गई है. विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि पृथ्वी की दर्ज करने के पश्चात अब संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारी के खिलाफ विभागीय स्तर से भी कार्रवाई आरंभ की जाएगी. इसे भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/high-level-meeting-regarding-ramnavmi-home-secretary-dgp-and-dc-sp-of-the-districts-attended/">रामनवमी

को लेकर हाई लेवल मीटिंगः गृह सचिव, DGP समेत जिलों के डीसी, एसपी हुए शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही