Search

 
 
 

कोल्हन विश्वविद्यालय : मई महीने में होगी नई शिक्षा नीति के तहत प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में नई शिक्षा नीति के तहत लागू नए सेमेस्टर के अनुसार आगामी मई महीने में प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा होगी. परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेजों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. इससे पूर्व विश्वविद्यालय मैं अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस भी जारी कर दिया है. विश्वविद्यालय के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा मैं पहले प्रैक्टिकल की परीक्षा होगी. इसमें माइनर और मेजर विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षा. उसके बाद थियोरेटिकल ( सैद्धांतिक) परीक्षा होगी. इसे भी पढ़ें : यूपी">https://lagatar.in/up-on-high-alert-section-144-enforced-police-everywhere-cm-yogi-cancels-all-programs/">यूपी

हाई अलर्ट पर, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, कड़ी सुरक्षा के बीच होगा अतीक-अशरफ का पोस्टमार्टम

विश्वविद्यालय ने जारी किया दिशा निर्देश

परीक्षा को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों को स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा देने संबंधी दिशा निर्देश जारी कर दिया गया है. इसमें बताया गया है कि नई शिक्षा नीति आधारिक सिलेबस के अनुसार किस तरह से स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा का आयोजन किया जाना है. सातवीं परीक्षा के संचालन और तैयारियों को लेकर भी कॉलेजों का मार्गदर्शन किया गया है. इसे भी पढ़ें : योगी">https://lagatar.in/government-is-running-on-gun-power-in-up-owaisi-attacked-yogi-and-bjp-demanded-resignation-from-cm/">योगी

और बीजेपी पर हमलावर हुए ओवैसी, कहा- यूपी में बंदूक के दम पर चल रही है सरकार, सीएम दे इस्तीफा

जल्द जारी होगा मास्टर सिलेबस

उक्त जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी सह प्रवक्ता डॉ प्रभात कुमार पाणि ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर का सिलेबस जारी करने के पश्चात, अन्य सेमेस्टर के सिलेबस की भी तैयारी चल रही है. आगामी दिनों में जल्द ही प्रथम सेमेस्टर के बाद अब मास्टर सिलेबस भी जारी कर दिया जाएगा. मास्टर सिलेबस के अंतर्गत द्वितीय से लेकर आठवें सेमेस्टर तक सिलेबस होंगे. मास्टर सिलेबस के के तहत भी भजन सेमेस्टर की परीक्षाओं के आयोजन संबंधी गाइडलाइन साझा कर दी जाएगी. उसी के अनुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही