Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : एक भी छात्र नामांकन से वंचित रहा, तो कुलपति, डीएसडब्ल्यू व कुलसचिव के खिलाफ करेंगे मुकदमा : आजसू छात्र संघ

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : आजसू छात्र संघ जिला कमेटी के राजेश महतो एवं कामेश्वर महतो के नेतृत्व में छात्रों ने शुक्रवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के प्राचार्य को एक मांग पत्र सौपा. इसके माध्यम से आजसू छात्र संघ ने कहा है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में एडमिशन से एक भी छात्र-छात्रा को वंचित रहना पड़ा, तो संघ विश्वविद्यलाय के कुलपति, डीएसडब्ल्यू और कुलसचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेगा. संघ की ओर से कहा गया है कि स्नातक कक्षाओं कोल्हान यूनिवर्सिटी निरंतर अपनी नीति के कारण छात्रों को परेशान करने पर उतारू है. छात्र संशय में हैं. इसे भी पढ़ें : 26">https://lagatar.in/hearing-completed-in-cbi-court-in-26-years-old-fodder-scam-case-decision-on-august-28/">26

वर्ष पुराने चारा घोटाला केस में CBI कोर्ट में सुनवाई पूरी, 28 अगस्त को फैसला
ज्ञात हो की इस वर्ष सीयूईटी की व्यवस्था लाकर छात्रों को फिर एक परीक्षा और वित्तीय समस्या में फंसाया गया. अब विश्वविद्यालय के द्वारा यह कहा जा रहा है की सीयूईटी के प्राप्तांक के साथ आवेदन करनेवाले को पहले मौका मिलेगा. उसके बाद साधारण छात्रों को मेघा सूची में शामिल किया जाएगा. यहां संघ का एक सवाल है की 15 जुलाई को सीयूईटी का रिजल्ट आया. उससे पहले जिन छात्रों ने आवेदन किया है, उन छात्रों के साथ अन्याय क्यों किया जा रहा है. इस बात पर विश्वविद्यालय को जवाब देना होगा और आजसू छात्र संघ यह मांग करता है कि जितने छात्र-छात्राओं ने एडमिशन के फॉर्म भरा है, विश्वविद्यालय के कॉलेज में सीयूईटी और साधारण सभी छात्रों का नामांकन सुनिश्चित करना होगा. इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी">https://lagatar.in/asi-survey-of-gyanvapi-mosque-complex-will-be-done-varanasi-courts-decision-next-hearing-on-august-4/">ज्ञानवापी

मस्जिद परिसर का एएसआई सर्वे होगा, वाराणसी कोर्ट का फैसला, अगली सुनवाई 4 अगस्त को
साथ ही संघ ने सभी विभागों में सीटों की संख्या बढ़ाने, मेघा सूची का प्रकाशन 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांक के आधार पर ही करने की मांग की है. संघ की ओर से कहा गया है कि अगर इन सब मांगों पर विश्वविद्यालय ध्यान नहीं देता है, तो संघ विश्वविद्यालय को छात्रों के जोरदार आंदोलन सामना करना पड़ेगा, क्योंकि छात्रों की अनदेखी आजसू छात्र संघ बर्दाश्त नही करेगा. इस दौरान संघ के कोल्हान वरीय उपाध्यक्ष राजेश महतो, जिला संयोजक कामेश्वर प्रसाद, शैलेश सिंह, अमृतांशु सिंह, अनिमेष कुमार, सनी गिरि, सूरज कुमार, दिलनवाज खान, नीतीश कुमार महतो, शेखर आनंद समेत कई छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही