Search

कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर कॉलेज फुटबॉल : एलबीएसएम कॉलेज ने रचा इतिहास, व्बायज और गर्ल्स दोनों ट्राफी पर जमाया कब्जा

Jamshedpur (Anand Mishra) : चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज की मेजबानी में आयोजित कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर फुटबॉल टूर्नामेंट में मंगलवार को एक नया इतिहास दर्ज हुआ. यह इतिहास जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज के नाम रहा. इस टूर्नामेंट में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था. आज फाइनल मुकाबला हुआ. दोनों ही वर्ग में एलबीएसएम कॉलेज और पीजी सेंटर की टीम के बीच फाइनल मैच खेला गया. सुबह 10:00 बजे एलबीएसएम कॉलेज की छात्राओं की टीम ने मैच खेलते हुए दो-एक की बढ़त हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया. वहीं दोपहर 2:00 बजे से आरंभ छात्रों की टीम ने भी बढ़त हासिल कर ट्रॉफी कॉलेज के नाम कर लिया. इस वर्ष के पुरुष और महिला दोनों ही फुटबॉल ट्रॉफी पर कब्जा कर एलबीएसएम कॉलेज ने इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में इतिहास रच दिया है. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-garba-held-for-peace-and-goodwill-in-manipur/">XLRI

: मणिपुर में शांति व सद्भावना के लिए हुआ गरबा
ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष रिलायंस कप में एलबीएसएम कॉलेज ने दोनों वर्ग में कब्जा जमाया था. विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार एवं एवं सांसद गीता कोड़ा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए पुरस्कार प्रदान किए. इस अवसर पर कुलपति मनोज कुमार, सांसद गीता कोड़ा, कुलसचिव प्रो जयंत शेखर,  डीएसडब्ल्यू, डॉ एस सी दास, खेल प्रभारी डॉ मनमत नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा, खेल प्रभारी प्रो अरविंद प्रसाद पंडित, डॉ विनय कुमार गुप्ता, बाबूराम सोरेन, संजीव मुर्मू, कोच अमिरसन सुंडी, साहिल हेंब्रम, सरस्वती बिरुली, खुदीराम समेत सभी टीमों के खिलाड़ी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित थे. एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक झा कॉलेज की दोनों ही विजेता टीमों को बधाई देते हुए घोषणा की है कि आगामी 31 अक्टूबर को विजेता खिलाड़ियों के साथ सहभोज का आयोजन किया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp