Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्हान विश्वविद्यालय : बंद लिफाफे में पड़ी है को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य के खिलाफ जांच रिपोर्ट

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करीब 10 दिन पूर्व हो चुकी है. तीन सदस्यीय जांच कमेटी इस मामले की जांच कर चुकी है. कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट कोल्हान विश्वविद्यालय को सीलबंद लिफाफे में सौंप चुकी है, लेकिन अब भी जांच रिपोर्ट बंद लिफाफे में ही पड़ी हुई है. विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार अब यह लिफाफा खुलने में समय लगेगा. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/deepak-prakash-said-in-the-secretariat-siege-case-if-the-government-has-the-guts-show-it-by-arresting/">सचिवालय

घेराव मामले में बोले दीपक प्रकाश, सरकार में दम है तो गिरफ्तार करके दिखाये
चूंकि कुलपति डॉ गंगाधर पांडा का कार्यकाल अब समाप्त हो रहा है. इस कारण राज्यपाल सह कुलाधिपति की ओर से कुलपति की वित्तीय शक्तियों समेत नीतिगत फैसला लेने संबंधी अधिकारों पर रोक लगा दी गयी है. इस वजह से जांच कमेटी की रिपोर्ट को विश्वविद्यालय फिलहाल लिफाफे को नहीं खोला गया है. अब नये कुलपति की नियुक्ति के बाद ही यह लिफाफा खिलने की उम्मीद है. तभी रिपोर्ट पर कोई फैसला संभव है. हालांकि सूत्रों का मानना है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ सिंह के पक्ष में प्रतीत नहीं हो रही है. इस मामले पर फिलहाल और अधिक कोई कुछ नहीं बता पा रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही