Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : 14 जुलाई से भरा जायेगा एलएलबी दूसरे, पांचवें और छठे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म, चूके तो देना होगा 500 रुपये विलंब शुल्क

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय ने एलएलबी दूसरे, पांचवें और छठे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरने की तिथि घोषित कर दी है. विश्वविद्यालय की अधिसूचना के अनुसार आगामी 14 जुलाई से उक्त तीनों सेमेस्टर का परीक्षा फार्म भरा जायेगा. परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है. अंतिम तिथि तक फार्म नहीं भर पाने की स्थिति में संबंधित छात्र-छात्राओं को 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरना पड़ेगा. दूसरे और पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ भरने की तिथि 25 से 31 जुलाई तक है. जबकि छठे सेमेस्टर का परीक्षा फार्म विलंब शुल्क के साथ 25 से 29 जुलाई तक भरा जा सकेगा. दूसरे और पांचवें सेमेस्टर का परीक्षा शुल्क 800 रुपये तथा छठे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा शुल्क 1600 रुपये है. इसे भी पढ़ें : संविदा">https://lagatar.in/women-workers-appointed-on-contract-will-get-maternity-leave-cm-approves/">संविदा

पर नियुक्त महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश, सीएम ने दी स्वीकृति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही