Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : प्रश्नपत्र से एमसीक्यू टाइप प्रश्न गायब, केवल अंग्रेजी में पूछे गये सवाल, हंगामा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कोल्हान विश्वविद्यालय में इन दिनों स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा चल रही है. गुरुवार को ईवीएस (एन्वायरमेंटल साइंस) की परीक्षा थी. इसमें प्रश्नपत्र को लेकर छात्रों ने हंगामा मचाया. जानकारी के अनुसार प्रश्नपत्र के ग्रुप ए में एमसीक्यू टाइप प्रश्न नहीं पूछे गये थे, जबकि सिलेबस के अनुसार इसका प्रावधान है. वहीं जितने भी प्रश्न पूछे गये थे, वे सभी अंग्रेजी में थे, जबकि परीक्षा में सभी प्रश्न अंग्रेजी के अलावा हिंदी में भी पूछे जाते हैं. क्योंकि अंग्रेजी के अलावा अनेक विद्यार्थी हिंदी में भी प्रश्नों के उत्तर लिखते हैं. कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में ऐसे परीक्षार्थियों की संख्या अधिक है. प्रश्नपत्र में इस गड़बड़ी की वलह से परीक्षार्थी करीह दो घंटे तक परेशान रहे. उसके बाद वे हंगामे पर उतर आये. मानगो स्थित जेकेएस कॉलेज में परीक्षार्थियों ने कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक का घेराव किया. साथ ही विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रत के नाम एक पत्र सौंपा. इसे भी पढ़ें : स्वदेशी">https://lagatar.in/successful-test-of-astra-missile-from-indigenous-fighter-aircraft-tejas-in-the-sky/">स्वदेशी

लड़ाकू विमान तेजस से ASTRA मिसाइल का आसमान में सफल परीक्षण
परीक्षा के दौरान इस तरह की गड़बड़ी और परीक्षार्थियों की इस परेशानी को लेकर आजसू छात्र संघ ने कहा है कि यह अजीब विडंबना है की जब से अजय चौधरी परीक्षा नियंत्रक बने हैं तभी से हर परीक्षा में कुछ न कुछ गड़बड़ी हो ही रहा है. परीक्षा नियंत्रक का रवैया और उनका स्टेटमेंट बहुत ही गैरजिम्मेदारी पूर्ण है. संघ इसका विरोध करता है और इस तरह से छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करना उचित नहीं है. इस मुद्दे पर आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक कामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में जेएकएस के प्रिंसिपल के माध्यम से कोल्हान परीक्षा नियंत्रक को पत्र भेजा गया है और यह देखना है कि शुक्रवार को होनेवाली डिजिटल एजुकेशन की परीक्षा में भी बिना हिंदी प्रश्न और एमसीक्यू होता है कि नहीं. यदि ऐसे हुआ तो निश्चित तौर पर परीक्षा का बहिष्कार किया जाएगा और परीक्षा केंद्र में तालाबंदी की जाएगी. इसकी जवाबदेही परीक्षा नियंत्रक की होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही