Search

 
 
 

कोल्हान विश्वविद्यालय : नैक की टीम ने शिक्षा संकाय समेत नौ विभागों का किया निरीक्षण पूर्ववर्ती छात्रों और अभिभावकों से लिया फीडबैक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : चाईबासा स्थित कोल्हान विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय दौरे पर आयी नैक की टीम ने दूसरे दिन मंगलवार को विश्वविद्यालय में शिक्षा संकाय समेत विभिन्न नौ विभागों का निरीक्षण किया. वहां पठन-पाठन की स्थिति और किताबों की उपलब्धता आदि की जानकारी ली. इसके साथ ही दोपहर बाद विश्वविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं और अभिभिवकों से विश्वविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया. टीम में शामिल चैयरमैन इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी रेवाड़ी के पूर्व कुलपति प्रो सुरेंद्र गखर, मेंबर को-ऑर्डिनेटर बेंगलुरू यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर विमला एम तथा सदस्य के रूप में शामिल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर के प्रो खुर्शीद अहमद बट, सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी की पूर्व डीन प्रो अनु पुनिया, गांधीग्राम रूरल इंस्टीच्यूट तमिलनाडु की प्रो केएस पुष्पा ने तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8:00 बजे पहुंच कर विश्वविद्यालय का निरीक्षण आरंभ कर दिया. इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गंगाधर पांडा, प्रतिकुलपति डॉ कामिनी कुमारा, कुलसचिव प्रो जयंत शेखर, वित्त अधिकारी डॉ पीके पाणि समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : दिल्ली-NCR">https://lagatar.in/strong-tremors-of-earthquake-in-delhi-ncr-earth-shook-in-uttar-pradesh-and-uttarakhand/">दिल्ली-NCR

में भूकंप के तेज झटके, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी हिली धरती
टीम के सदस्यों ने दो टीमों ए और बी में बंट कर अलग-अलग विभिगों को देखा. टीम ए में प्रो सुरेंद्र गखर और प्रो केएस पुष्पा थीं. उन्होंने इंग्लिश, बांग्ला, टीआरएल, संस्कृत, हिंदी और ओड़िया विभाग का जायजा लिया. वहीं टीम बी में शामिल प्रो विमला एम, अनु पुनिया और प्रो खुर्शीद अहमद बट ने शिक्षा संकाय, कॉमर्स और फिलॉस्पी विभाग का निरीक्षण किया. इसके बाद टीम ए ने करियर गाइडेंस सर्विस और प्लेसमेंट सेल के कार्यों की जानकारी ली. जबकि टीम बी ने एलुमिनी और अभिभावकों से मिल कर विश्वविद्यालय की गतिविधियों के संबंध में फीडबैक लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही