Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोल्‍हान विश्वविद्यालय: शिक्षकेतर कर्मचारियों ने मांगा दीवाली से पूर्व सातवां वेतनमान का एरियर

Chaibasa (Sukesh Kumar): झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को कुलपति डॉ. गंगाधर पांडा के नाम एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें दीवाली से पूर्व सातवां वेतनमान का एरियर देने समेत पांच मांगे शामिल हैं. सचिव चंदन कुमार के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर मुख्य रूप से  संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ठाकुर, मनमोहन गांधी, आकाश श्रीवास्तव, चंद्र मोहन अलावा काफी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-then-station-in-charge-shankar-thakur-gave-testimony-in-sonari-stone-pelting/">जमशेदपुर

: सोनारी पत्थरबाजी में तत्कालीन थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने दी गवाही

कर्मचारियों के मुख्य मांगे

1 कर्मचारियों के 7वें वेतनमान एरियर के मद में तृतीय वर्ग कर्मचारियों को 1,00,000/- लाख एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को 75000 का भुगतान छठ, दिपावली से पहले किया जाय. 2 तृतीय एवं चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के वेतन में एसीपी /एमएसीपी का लाभ देते हुए अविलम्ब भुगतान किया जाय. 3 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शपथ पत्र के नाम से अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय. यदि विश्वविद्यालय को शपथ पत्र लेना ही है तो शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के सर्विस बुक के साथ ही मांगा जाय. 4 वरीय पद पर काम करने वाले तृतीय वर्गीय कर्मचारियों को 20 प्रतिशत कृतकारी भत्ता प्रदान किया जाय, पूर्व के समय में आदेशानुसार 10 प्रतिशत कृतकारी भत्ता मिलना शुरू हुआ है. 5 राज्य कर्मियों की तरह तृतीय वर्ग के स्नातक उत्तीर्ण होने वाले कर्मियों को वेतनमान एवं ग्रेड-पे में समुचित लाभ देने का प्रावधान किया जाय. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-after-the-rise-in-water-level-six-gates-of-the-dam-were-opened-one-meter-each/">चांडिल

: जलस्तर बढ़ने के बाद डैम के छह फाटक एक-एक मीटर खोले गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही